रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में 24 सितंबर से सजेगा ‘झारखंड राज्य खेल 2026’ का महाकुंभ, छह प्रमुख स्पर्धाओं में दिखेगा दम

झारखंड में खेल और फिटनेस संस्कृति को नई ऊंचाई देने के मकसद से केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) में आगामी 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय ‘झारखंड राज्य खेल 2026’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस राज्य स्तरीय खेल महोत्सव की कमान राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित और केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय संस्था ‘फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया’ (PEFI) की राज्य इकाई ‘पेफी झारखंड-वनांचल’ संभाल रही है।

इस दो दिवसीय खेल महाकुंभ में मुख्य रूप से छह लोकप्रिय प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें एनकेएफ-कराटे, योग, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स शामिल हैं। राज्य भर में खेल प्रतिभाओं को एक साझा मंच देने के उद्देश्य से सभी विश्वविद्यालयों, सीबीएसई, आईसीएसई, राज्य बोर्ड के स्कूलों, खेल विभागों और स्थानीय क्लबों को इसमें भागीदारी के लिए आमंत्रित किया गया है।

आयोजन सचिव सुश्री अदिति सिंह ने बताया कि इस बड़े खेल समागम में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पेफी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पीयूष जैन और राष्ट्रीय निदेशक मनोज कुमार मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। वहीं, पेफी झारखंड की राज्य अध्यक्ष रेनू साहनी ने बताया कि सोशल मीडिया, प्रेस और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के जरिए युवाओं को इस आयोजन से जोड़ने की मुहिम तेज कर दी गई है, ताकि राज्य में खेल और स्वास्थ्य के प्रति व्यापक जागरूकता बढ़ाई जा सके।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चर्च में करम देवता के पूजन पर भड़कीं केंद्रीय सरना समिति और आदिवासी संस्थाएं, डीसी से रोक लगाने की मांग

पासवा ने रचा नया कीर्तिमान: रांची में राज्यभर के 2500 से अधिक शिक्षक शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित

खादगढ़ा बस टर्मिनल बंदोबस्ती विवाद पर रांची नगर निगम की सफाई: तकनीकी वजहों से लाइव दिखा था रद्द ऑक्शन, नए सिरे से हुई नीलामी पर नहीं मिली कोई आपत्ति

सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन: विजेताओं को मिला कोल इंडिया नेशनल का टिकट, मुख्यालय और विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

चैंबर चुनाव: अपर बाजार में टीम तुलसी पटेल का सघन जनसंपर्क, व्यापारियों से सीधा संवाद कर मांगा समर्थन

13 नए अल्ट्रासाउंड केंद्रों को मिली मंजूरी, गरिमा पोर्टल पर डॉक्टरों का डेटा अपलोड करने के निर्देश