रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

रांची में पारंपरिक ग्राम व्यवस्था के संरक्षकों का भव्य सम्मान, उपायुक्त ने कहा- ‘अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ’

रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े (15 से 28 नवंबर) के अंतर्गत मंगलवार को रांची के सर्कुलर रोड स्थित राजकीय अतिथि शाला में एक भव्य जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रांची के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने पारंपरिक ग्राम व्यवस्था के संरक्षकों को अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में मानकी, परमधौत, मुण्डा, ग्राम प्रधान, डाकुवा, पराणिक, जोगमाझी, कुड़ाम, कुड़ाम नायकी, नायकी, गोडैत, मूल रैयत, ग्रामीण दिउरी (पुजारी), पड़हा राजा, ग्राम सभा के प्रधान, घटवाल और तावेदार जैसे पारंपरिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल थे।

समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि झारखंड की असली पहचान इसकी समृद्ध पारंपरिक व्यवस्थाओं और ग्राम-स्तर की स्वशासन प्रणाली से जुड़ी है। इन संरक्षकों का सम्मान राज्य की सांस्कृतिक जड़ों और सामुदायिक एकता को मजबूत करने का प्रतीक है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि विकास का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा जब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और इसमें ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। प्रशासनिक तंत्र को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और लाभार्थियों तक इसकी सहज जानकारी पहुंचाने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और आजीविका के नए अवसर पैदा होंगे।

अपने संबोधन के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख चुनौतियों और प्रशासन की प्राथमिकताओं को भी स्पष्ट किया। उन्होंने गांवों में लंबित भूमि विवादों के शीघ्र और न्यायसंगत समाधान पर जोर देते हुए कहा कि जमीन से जुड़े विवाद सामूहिक विकास में बाधा डालते हैं, इसलिए भूमि अभिलेखों की शुद्धता और समयबद्ध निपटान प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने आदिवासी समुदायों की पारंपरिक भूमि के संरक्षण के लिए कानूनी प्रावधानों का सख्ती से पालन करने की बात कही। स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति चिंता जताते हुए उपायुक्त ने हड़िया में केमिकल के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने की आवश्यकता बताई और चेतावनी दी कि ऐसे हानिकारक रसायनों का उपयोग करने वालों के खिलाफ जागरूकता अभियान के साथ-साथ कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।

सामाजिक कुरीतियों और कुपोषण के खिलाफ सामूहिक प्रयास का आह्वान करते हुए श्री भजन्त्री ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों की सक्रियता और जन-जागरूकता के माध्यम से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से मुक्त करना होगा। उन्होंने बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए पंचायतों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से मिलकर अभियान चलाने की अपील की, क्योंकि यह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि बच्चों के भविष्य को भी अंधकारमय बनाता है। अंत में उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस गरिमामय कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) कुमार रजत, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय सहित कई अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश: झारखंड में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर खुला विशालकाय हेलमेट के आकार वाला ‘हेलमग’ कैफे

चिकित्सा का कमाल: पारस एचईसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे की जटिल सर्जरी कर जोड़ा ड्राइवर का कटा हुआ अंगूठा

संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, हमारी सभ्यता और विरासत का प्रतिबिंब है: डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

संविधान दिवस पर YBN यूनिवर्सिटी की अनूठी पहल: गोद लिए गांव लाली के बच्चों को सिखाया संवैधानिक और कानूनी अधिकारों का पाठ

ओरमांझी के कलकत्ता पब्लिक स्कूल में संवैधानिक गरिमा के साथ मना संविधान दिवस, छात्रों ने सजाई ‘मॉक पार्लियामेंट’

सीसीएल मुख्यालय में 77वां संविधान दिवस समारोह: प्रस्तावना पाठ के साथ ई-जर्नल का हुआ लोकार्पण