रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

रांची के जनता दरबार में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री का बड़ा एक्शन: सिल्ली अंचल के कर्मी का रुका वेतन, बीमार मरीजों के राशन कार्ड पर त्वरित पहल

रांची: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान जमीन, दाखिल-खारिज, पंजी-2 सुधार, राशन कार्ड, पेंशन, प्रमाण पत्र और पारिवारिक विवाद से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रत्येक मामले का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

जनता दरबार में सिल्ली अंचल में पदस्थापित अनुसेवक मंगरा भोक्ता के विरुद्ध उनकी पहली पत्नी ने अपने बेटे और बहू पर प्रताड़ना व मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि पति शराब के नशे में रहते हैं और खतियानी संपत्ति बेचने का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने सख्त रुख अपनाया और अनुसेवक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया।

चिकित्सा सुविधा से जुड़े दो संवेदनशील मामलों पर भी उपायुक्त ने मानवीय पहल की। खलारी निवासी शंकर प्रसाद गुप्ता ने अपनी 22 दिन की नवजात बच्ची के इलाज के लिए और दाहिना फेफड़ा खराब होने से जूझ रहे बाली मिश्रा ने आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार हेतु राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी और विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विभागीय पत्राचार कर दोनों आवेदकों को प्राथमिकता के आधार पर राशन कार्ड व चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए। दूसरी ओर, चर्च रोड निवासी विनय कुमार ने आर्थिक रूप से सक्षम होने की बात कहते हुए स्वेच्छा से राशन कार्ड से अपना नाम हटाने का आवेदन दिया, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा वर्ष 2010 से 2016 के बीच आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को नीति के तहत देय लाभ दिलाने और वर्ष 2016 की होमगार्ड नियुक्ति से जुड़े उच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में नियमानुसार कदम उठाने के आदेश दिए गए। जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्रों के लंबित मामलों पर अंचल अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर प्रमाण पत्र निर्गत करने तथा भूमि ठगी, म्यूटेशन व पेंशन से जुड़ी शिकायतों की जांच कर पात्र लोगों को लाभ देने को कहा गया। उपायुक्त ने दोहराया कि प्रखंड, अंचल, पंचायत और थाना प्रशासन के चार प्रमुख स्तंभ हैं और समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही होना चाहिए, ताकि आमजनों को परेशानी न हो।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश: झारखंड में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर खुला विशालकाय हेलमेट के आकार वाला ‘हेलमग’ कैफे

चिकित्सा का कमाल: पारस एचईसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे की जटिल सर्जरी कर जोड़ा ड्राइवर का कटा हुआ अंगूठा

संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, हमारी सभ्यता और विरासत का प्रतिबिंब है: डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

संविधान दिवस पर YBN यूनिवर्सिटी की अनूठी पहल: गोद लिए गांव लाली के बच्चों को सिखाया संवैधानिक और कानूनी अधिकारों का पाठ

ओरमांझी के कलकत्ता पब्लिक स्कूल में संवैधानिक गरिमा के साथ मना संविधान दिवस, छात्रों ने सजाई ‘मॉक पार्लियामेंट’

सीसीएल मुख्यालय में 77वां संविधान दिवस समारोह: प्रस्तावना पाठ के साथ ई-जर्नल का हुआ लोकार्पण