रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

रांची में मतदाता सूची पुनरीक्षण में बड़ी प्रगति: 18.84 लाख से अधिक मतदाता सत्यापित, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति के निपटारे का निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत रांची जिले में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल कुल 19,79,987 मतदाताओं में से 18,84,249 अर्थात 95.17 प्रतिशत मतदाताओं को अंतिम प्रकाशन के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों (EROs), सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों (AEROs) और जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी ईआरओ और एईआरओ को स्पष्ट निर्देश दिया कि 30 नवंबर 2026 तक दावा-आपत्ति से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। जिन मतदान केंद्रों पर नए नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 अपेक्षाकृत कम प्राप्त हुए हैं, वहां एईआरओ को स्वयं क्षेत्र भ्रमण कर समीक्षा करने और पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 भरने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी मतदान केंद्रों और प्रखंड कार्यालयों में एएसडीडी (ASDD) सूची का प्रकाशन सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि आम नागरिकों को इसकी जानकारी आसानी से मिल सके।

मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए उपायुक्त ने बीएलओ को होम-टू-रोल जांच पूरी गंभीरता से करने तथा ईआरओ और एईआरओ को इसकी नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। जिन मतदाताओं ने अब तक आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए हैं, उनसे संपर्क कर दस्तावेज प्राप्त करने की जिम्मेदारी बीएलओ सुपरवाइजर को सौंपी गई है।

विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों पर नजर डालें तो तमाड़ विधानसभा क्षेत्र 98.32 प्रतिशत सत्यापन के साथ जिले में शीर्ष पर रहा है, जहां कुल 1,87,014 मतदाताओं में से 1,83,879 मतदाता सुरक्षित किए गए हैं। इसके बाद सिल्ली में 1,95,803 में से 1,90,605 (97.35 प्रतिशत), माण्डर में 3,28,691 में से 3,19,129 (97.09 प्रतिशत), खिजरी में 2,98,357 में से 2,84,261 (95.28 प्रतिशत), कांके में 3,60,774 में से 3,43,154 (95.12 प्रतिशत), हटिया में 3,66,919 में से 3,40,212 (92.72 प्रतिशत) और रांची विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,42,429 में से 2,23,009 (91.99 प्रतिशत) मतदाताओं को अंतिम प्रकाशन हेतु सुरक्षित किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी योग्य नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पूरी शुद्धता के साथ संपन्न हो।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश: झारखंड में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर खुला विशालकाय हेलमेट के आकार वाला ‘हेलमग’ कैफे

चिकित्सा का कमाल: पारस एचईसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे की जटिल सर्जरी कर जोड़ा ड्राइवर का कटा हुआ अंगूठा

संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, हमारी सभ्यता और विरासत का प्रतिबिंब है: डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

संविधान दिवस पर YBN यूनिवर्सिटी की अनूठी पहल: गोद लिए गांव लाली के बच्चों को सिखाया संवैधानिक और कानूनी अधिकारों का पाठ

ओरमांझी के कलकत्ता पब्लिक स्कूल में संवैधानिक गरिमा के साथ मना संविधान दिवस, छात्रों ने सजाई ‘मॉक पार्लियामेंट’

सीसीएल मुख्यालय में 77वां संविधान दिवस समारोह: प्रस्तावना पाठ के साथ ई-जर्नल का हुआ लोकार्पण