रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, 100 से अधिक भारतीयों समेत सैकड़ों लोग लापता

नेपाल के तिब्बत सीमा से सटे जिलों में बादल फटने और मूसलाधार बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में कई लोगों की जान चली गई है, जबकि 100 से अधिक भारतीय नागरिकों सहित 380 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। अचानक जलस्तर बढ़ने और पहाड़ों से मलबा गिरने के कारण कई जलविद्युत परियोजनाओं, मुख्य सड़कों और बस्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

आपदा के चलते नेपाल भ्रमण और तीर्थयात्रा पर गए कई विदेशी नागरिक विभिन्न इलाकों में फंस गए हैं। भारत के तमिलनाडु और अन्य राज्यों से गए दर्जनों श्रद्धालुओं के वाहनों का संपर्क भूस्खलन की वजह से टूट गया, जिसके बाद सशस्त्र पुलिस बल ने सीमावर्ती इलाकों में त्वरित राहत अभियान चलाकर कई यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नेपाल प्रशासन और भारतीय विदेश मंत्रालय लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। भारतीय दूतावास ने लापता नागरिकों की खोजबीन और प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को निकालने के लिए विशेष हेल्पलाइन और राहत दल सक्रिय कर दिए हैं। वहीं, निचले इलाकों में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण भारत-नेपाल सीमा से सटे बिहार और उत्तर प्रदेश के तटीय जिलों में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय प्रशासन को नदी तटों पर निगरानी बढ़ाने और आपातकालीन स्थिति से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डुमरी विधायक जयराम महतो पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी से बदसलूकी और धमकी का आरोप: झारखंड पुलिस एसोसिएशन में भारी आक्रोश, सीएम से मांगा समय

झारखंड पुलिस में ASI से लेकर DSP तक के प्रमोशन पर लगा ब्रेक, सालों से नक्सल प्रभावित जिलों में तैनात कर्मियों में गहराया आक्रोश

झारखंड एकेडमिक काउंसिल में उपाध्यक्ष और 13 सदस्यों के पद खाली, प्रशासनिक कामकाज ठप होने के कगार पर

हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की यात्रा का भारी विरोध, ग्रामीणों ने रोका रास्ता

JPSC-14वीं और CGL धांधली मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सरकार, JPSC और JSSC को नोटिस जारी

झारखंड में पारदर्शी भर्ती के लिए दिशोम गुरु के पैतृक गांव नेमरा से शुरू होगी 24 जिलों की ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’