रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

सीसीएल ने 132 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी भावभीनी विदाई, सेवा और समर्पण को किया सलाम

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के रांची स्थित मुख्यालय में सोमवार को एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित कर अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 6 कर्मचारियों के साथ-साथ कंपनी के विभिन्न प्रक्षेत्रों में भी विशेष विदाई समारोह आयोजित किए गए, जिसके तहत आज सीसीएल परिवार से कुल 132 कर्मियों को ससम्मान विदा किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक विशेष लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के यादगार अनुभव, खट्टे-मीठे पल और भावनाएं साझा कीं।

मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वालों में वेलफेयर एंड सर्विसेज/सिविल विभाग के महाप्रबंधक (सिविल) श्री राजेश मोहन, दरभंगा हाउस डिस्पेंसरी के सीएमओ डॉ. राजीव कुमार जायसवाल, गांधी नगर अस्पताल की मैट्रन ए-1 श्रीमती सुनीता रवि, उत्खनन विभाग के ड्राइवर श्री अबनिधर मुखर्जी, वित्त विभाग के जेरॉक्स ऑपरेटर श्री गोवर्धन राम और गांधी नगर अस्पताल की वार्ड परिचारक श्रीमती तुलसी केरकेट्टा शामिल हैं। इन सभी कर्मियों को शॉल, पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि सीसीएल की निरंतर प्रगति में प्रत्येक कर्मचारी का पसीना और समर्पण शामिल है। उन्होंने सेवानिवृत्ति को जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत बताते हुए सभी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) श्री पंकज कुमार ने कहा कि कर्मियों का वर्षों का अनुभव और निष्ठा कंपनी की सबसे अमूल्य धरोहर है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

YBN यूनिवर्सिटी में इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट पर विशेष सेमिनार आयोजित, मेकॉन के सीजीएम ने दिए भविष्य की तकनीक पर टिप्स

राष्ट्रीय खेल दिवस पर वाईबीएन विश्वविद्यालय में इंडोर खेल प्रतियोगिताओं की धूम, छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम

झारखंड चैंबर चुनाव: टीम तुलसी पटेल के 24 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, अपर बाजार में किया धुआंधार जनसंपर्क

राष्ट्रीय खेल दिवस: वाईबीएन विश्वविद्यालय में इंडोर खेलों का रोमांच, छात्रों ने टेबल टेनिस, शतरंज और कैरम में दिखाया दम

झारखंड चैंबर चुनाव: पूर्व अध्यक्षों के मार्गदर्शन से चुनावी मैदान में उतरी ‘टीम तुलसी पटेल’, 31 अगस्त को दाखिल करेगी नामांकन

जमीन के म्यूटेशन दस्तावेज गायब होने पर तत्कालीन सीओ, सीआई और लिपिक पर एसीबी का शिकंजा, प्राथमिकी दर्ज