रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

झारखंड में रक्त विकारों और कैंसर के उन्नत इलाज पर जुटे विशेषज्ञ, रांची में साझा हुईं आधुनिक चिकित्सा तकनीकें

रांची के होटल रैडिसन ब्लू में झारखंड हेमेटोलॉजी एंड कैंसर सेंटर और डुअल मिरर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड (इजिहेल्थ), बेंगलुरु के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक परिचर्चा (सीएमई) का आयोजन किया गया। रॉकस बायोटेक के सहयोग से आयोजित इस परिचर्चा का मुख्य विषय ‘डिजिटल हेल्थकेयर सहयोग’ था, जिसमें रक्त विकारों और कैंसर के आधुनिक निदान व उपचार पर गहराई से मंथन हुआ।

समारोह में हेमेटोलॉजिस्ट-ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. भारती साहनी ने रक्त विकारों के क्षेत्र में हुई नवीनतम प्रगति, बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) और गंभीर रक्त संबंधी बीमारियों के आधुनिक उपचार पद्धतियों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक जांच, सटीक निदान और विशेषज्ञ उपचार की उपलब्धता से अब झारखंड में ही जटिल रक्त विकारों के मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार बैद्य सहित डॉ. आर. टी. गुरिया, डॉ. रश्मि सिन्हा और डॉ. निशिथ कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान ईजी हेल्थ के ज्योति स्वरूप ने आधुनिक डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म के महत्व को रेखांकित किया। परिचर्चा में विशेषज्ञों ने किडनी ट्रांसप्लांट, कार्डियोलॉजी, इम्यूनोथेरेपी और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी की नई तकनीकों पर भी अपने विचार रखे और स्थानीय स्तर पर सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने पर बल दिया।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रिसालदार बाबा के सालाना उर्स को लेकर रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, डीसी और एसएसपी ने मजार पहुंचकर की चादरपोशी

झारखंड राज्य कराटे चैंपियनशिप में छाया CPS ओरमांझी, आयुरमान झा ने जीते दोहरे गोल्ड मेडल

बड़गाईं में 2 करोड़ की लागत से बनने वाले कुत्तों के अस्पताल का भारी विरोध, स्थानीय लोगों ने रोकी जमीन की नापी

हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का दामन, पार्टी ने सौंपी जिला सचिव की जिम्मेदारी

रांची के आइरिस आई केयर में अत्याधुनिक लसिक ओटी का उद्घाटन, सांसद संजय सेठ बोले- युवाओं को चश्मे से मिलेगी मुक्ति

भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और पुलिसिया कार्रवाई पर भड़कीं अमीषा प्रसाद, मुख्यमंत्री से की छात्रों से मिलने की अपील