रांची के चुटिया स्थित इक्कीशो महादेव धाम में आयोजित बैठक में ‘श्री स्वर्णकार दुर्गा पूजा समिति’ का विधिवत गठन किया गया। अधिवक्ता रविंद्र लाल की अध्यक्षता और सुरेश प्रसाद साहू के संचालन में संपन्न हुई इस आम सभा में सर्वसम्मति से संतोष कुमार सोनी को अध्यक्ष तथा पंकज प्रसाद को महासचिव चुना गया। नवगठित समिति को व्यापक स्वरूप देने के लिए अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी को समाज के सक्रिय सदस्यों के साथ मिलकर पूर्ण कार्यकारिणी का विस्तार करने के लिए अधिकृत किया गया है।
पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी ने समाज के सभी वर्गों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि वे इस भव्य आयोजन में अपना सहयोग देकर झारखंड भर में समाज का नाम रोशन करें। इस वर्ष पूजा पंडाल का निर्माण कोलकाता के विशेष कारीगरों द्वारा किया जाएगा, जिसके प्रारूप को बैठक में अंतिम रूप दे दिया गया। सभा में अधिवक्ता संतोष कुमार सिन्हा, डॉ. प्रेम कुमार सोनी, संजय कुमार, दिलीप कुमार साव, नीतीश कुमार, पवन कुमार बर्मन, संजीव कुमार, अनुध बर्मन और संतोष कुमार सोनी (अपर बाजार) सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। अंत में संजय सोनी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा इच्छुक समाज बंधुओं से समिति से जुड़कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
श्री स्वर्णकार दुर्गा पूजा समिति का गठन: संतोष कुमार सोनी बने अध्यक्ष, पंकज प्रसाद को मिली महासचिव की कमान










