रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

रांची में अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी: एसएसपी ने दिए 60 से 90 दिनों में चार्जशीट और क्यूआर कोड पेट्रोलिंग के कड़े निर्देश

राजधानी में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और सुगम यातायात को लेकर रांची पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने पुलिस कार्यालय में सभी पुलिस अधीक्षकों, डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर देते हुए निर्देश दिया गया कि संबंधित कांडों में 60 से 90 दिनों के भीतर अनुसंधान पूरा कर चार्जशीट दाखिल की जाए, और जांच में अनावश्यक देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

एसएसपी ने थानों में आने वाले फरियादियों की सहूलियत पर विशेष बल देते हुए कहा कि पीड़ितों को एफआईआर दर्ज कराने के लिए भटकना न पड़े और शिकायतों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई हो। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्यूआर कोड आधारित गश्ती शुरू की गई है, जिसकी निगरानी खुद थाना प्रभारी और डीएसपी करेंगे। इसके साथ ही कांडों के अनुसंधान में ‘ई-साक्ष्य’ का अनिवार्य उपयोग, मालखाने में जब्त वाहनों का नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन और पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन को तय समय सीमा में पूरा करने का आदेश दिया गया है।

अपराधियों पर सख्त निगरानी के लिए एनडीपीएस और अन्य गंभीर मामलों में जेल से बाहर आए आदतन अपराधियों पर सर्विलांस प्रोसीडिंग के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा गुमशुदा बच्चों की तलाश, पोक्सो मामलों का त्वरित निष्पादन, भूमि विवादों का गुणवत्तापूर्ण निपटारा, संगठित गिरोहों पर कार्रवाई और सीईआईआर पोर्टल के जरिए बरामद मोबाइलों को धारकों को लौटाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कप्तान ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा, निष्पक्षता और पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

केंद्र सरकार के MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ कांके में कांग्रेस का शंखनाद: विधायक सुरेश बैठा की मौजूदगी में विरोध का ऐलान

वाईबीएन विश्वविद्यालय में गूंजी श्रावण की सांस्कृतिक विरासत: दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का भव्य आगाज, सावन के सुर और लोक कलाओं पर मंथन

रांची में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: बरियातू के डायग्नोस्टिक सेंटर में नियमों की अनदेखी पर अल्ट्रासाउंड मशीन सील

पतरातू पीवीयूएनएल पावर प्लांट में बड़ा हादसा, टेक्सल कंपनी का मजदूर गंभीर रूप से घायल

मास्टर की से बाइक उड़ाने वाले गिरोह का रांची पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार; तीन मोटरसाइकिलें बरामद

पारस एचईसी अस्पताल में प्रोस्टेट कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय मरीज की रीढ़ की जटिल सर्जरी सफल, दर्द से मिली राहत

Leave a Comment