रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

रांची में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: बरियातू के डायग्नोस्टिक सेंटर में नियमों की अनदेखी पर अल्ट्रासाउंड मशीन सील

रांची के बरियातू स्थित फर्स्ट पॉइंट डायग्नोस्टिक सेंटर पर पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के गंभीर उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला स्तरीय जांच टीम के औचक निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आने के बाद सेंटर की अल्ट्रासाउंड मशीन को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है और वहां सभी प्रकार की जांच पर रोक लगा दी गई है।

सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद के निर्देश पर गठित जांच टीम, जिसमें डॉ. तवा रिजवी और जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण सिंह सहित कई अधिकारी शामिल थे, सेंटर का मुआयना करने पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मरीज जांच के लिए मौजूद थे और मशीन भी चालू स्थिति में थी, लेकिन अधिकृत चिकित्सक डॉ. सुहास टेटरवे मौके से नदारद थे। नियमों के तहत चिकित्सक की गैर-मौजूदगी में मशीन का संचालन गैरकानूनी माना गया।

जांच दल ने सेंटर के एएनसी रजिस्टर की पड़ताल में भी भारी गड़बड़ी और रख-रखाव में लापरवाही पाई। इन सभी खामियों को बेहद गंभीर मानते हुए अधिकारियों ने अल्ट्रासाउंड सेवा को फौरन बंद करने का आदेश जारी किया। सिविल सर्जन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है और पीसी एवं पीएनडीटी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

केंद्र सरकार के MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ कांके में कांग्रेस का शंखनाद: विधायक सुरेश बैठा की मौजूदगी में विरोध का ऐलान

वाईबीएन विश्वविद्यालय में गूंजी श्रावण की सांस्कृतिक विरासत: दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का भव्य आगाज, सावन के सुर और लोक कलाओं पर मंथन

पतरातू पीवीयूएनएल पावर प्लांट में बड़ा हादसा, टेक्सल कंपनी का मजदूर गंभीर रूप से घायल

झारखंड में दिल की बीमारी से जूझ रहे 20 मासूमों को मिला नया जीवन, मुफ्त सर्जरी के लिए कोच्चि रवाना

मास्टर की से बाइक उड़ाने वाले गिरोह का रांची पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार; तीन मोटरसाइकिलें बरामद

पारस एचईसी अस्पताल में प्रोस्टेट कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय मरीज की रीढ़ की जटिल सर्जरी सफल, दर्द से मिली राहत