रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

पाकुड़ में ‘ऑपरेशन जीवन’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 30 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ हिस्ट्रीशीटर तस्कर गिरफ्तार

पाकुड़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन जीवन’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नगर थाना क्षेत्र के मालगोदाम रोड इलाके से पुलिस की विशेष छापेमारी टीम ने 30 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ कई थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को 19 नवंबर 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि मालगोदाम रोड क्षेत्र में अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

दंडाधिकारी की मौजूदगी में जब टीम मालगोदाम रोड पहुंची, तो वहां मौजूद एक युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा। सतर्क पुलिसकर्मियों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान 21 वर्षीय सूरज कुमार दुबे के रूप में हुई, जो स्वर्गीय रविशंकर दुबे का पुत्र है और हिरणपुर थाना क्षेत्र के हाथकाठी-छिरकापाड़ा का निवासी है।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर, एक आईफोन मोबाइल, बिना पंजीयन संख्या वाली ग्रे रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल और 5,320 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने जब्त सामानों को कब्जे में लेते हुए नगर थाना में कांड संख्या 262/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(b) और 22(a) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सूरज कुमार दुबे के खिलाफ पहले से ही पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हिरणपुर थाना में दर्ज एनडीपीएस एक्ट व चोरी से जुड़े मामले तथा पाकुड़िया थाना में दर्ज आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के केस शामिल हैं।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली विशेष टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव, अंचल निरीक्षक तनुजा पुजहर, नगर थाना प्रभारी जॉन मुर्मू, पुअनि कन्हैया कुमार यादव, रवि शर्मा, सन्नी सुप्रभात, अभिषेक कुमार और नगर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार के खिलाफ ‘ऑपरेशन जीवन’ के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आधुनिक तकनीक से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा: रांची में 21वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का भव्य आगाज

धनबाद स्टेशन पर ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 80 हजार के चोरी के मोबाइल के साथ नाबालिग पकड़ा गया

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही, 18 वर्षीय युवक के शव से दोनों आंखें गायब; परिजनों का हंगामा

सिमडेगा विधायक मामले में पत्रकार अभिषेक भारती पर बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर से पुलिस ने लिया हिरासत में

स्टील के कैन में 1.080 किलो अवैध अफीम ले जाता युवक गिरफ्तार, पिता भी पहले जा चुका है जेल

टंडवा में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच भीषण मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक अपराधी घायल