हजारीबाग में अंतरराष्ट्रीय रामनवमी की तैयारी: विजय शंखनाद संस्था रचेगी इतिहास
हजारीबाग। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात हजारीबाग के रामनवमी महापर्व को इस वर्ष और भी भव्य और यादगार बनाने के लिए विजय शंखनाद संस्था ने अपनी कमर कस ली है। संस्था के अध्यक्ष डॉ. अमरदीप यादव ने इंद्रलोक टॉवर मॉल में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान आगामी
कार्यक्रमों और रणनीतियों का विस्तृत ब्योरा साझा किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 19 मार्च को हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर ‘हर घर भगवा अभियान’ चलाया जाएगा, जबकि शाम को खजांची तालाब स्थित सूर्य मंदिर में भव्य भारत माता आरती और दीपोत्सव का आयोजन होगा। 27 मार्च को रामनवमी के पावन अवसर पर बच्चों के लिए विशेष ‘श्री हनुमान बाल रूप सज्जा शोभायात्रा’ निकाली जाएगी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र होगी।
संस्था का सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य हजारीबाग की रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिलाना है। डॉ. यादव ने याद दिलाया कि वर्ष 2022 से शुरू हुआ यह जन-अभियान अब चौथे वर्ष में प्रवेश कर चुका है और इसे सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया से लेकर जनसंपर्क तक हर माध्यम का उपयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में हजारीबाग की अनूठी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के लिए दो विशेष पुस्तकों का प्रकाशन किया जा रहा है। डॉ. हितेंद्र अनुपम के लेखन और डॉ. अमरदीप यादव व बुद्ध प्रिय मौर्या के सह-लेखन में तैयार हो रही ‘द लेगेसी ऑफ हजारीबाग रामनवमी’ और ‘हजारीबाग की रामनवमी— हिंदू संस्कृति का गौरव महोत्सव’ जैसी पुस्तकें इस ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक पटल पर मजबूती से स्थापित करेंगी।
उत्सव के दौरान सेवा भाव को सर्वोपरि रखते हुए विजय शंखनाद संस्था मंगला जुलूस से लेकर एकादशी तक निरंतर सक्रिय रहेगी। विजयादशमी के दिन इंद्रलोक टॉवर मॉल के समीप एक विशाल सेवा एवं चिकित्सा शिविर का संचालन किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान बुद्ध प्रिय मौर्य आदित्य, सूरज अग्रवाल, अजीत गुप्ता और अनिल सिंह सहित संस्था के दर्जनों सदस्य मौजूद थे, जिन्होंने इस महापर्व को अनुशासित और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराया।
झुरझुरी गांव में टीकाकरण के बाद तीन माह की बच्ची की मौत, परिजनों ने थाना में लगाई न्याय की गुहार
आरोपियों को गिरफ्तार कर तत्काल मिले फांसी की सजा,48घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं तो होगा बृहद आंदोलन :- जयराम महतो
चरही घाटो चौक में सड़क दुर्घटना , दो की मौत की मौत, दर्जनों घायल
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी