आरोपियों को गिरफ्तार कर तत्काल मिले फांसी की सजा,48घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं तो होगा बृहद आंदोलन :- जयराम महतो
विष्णुगढ़;-प्रखंड अंतर्गत कुसुंभा पंचायत के 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी व हत्या को लेकर जिले भर में भारी उबाल देखा जा रहा है। शनिवार सुबह झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक श्री जयराम कुमार महतो विष्णुगढ़ पहुंचे, उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर ढाढस बंधाते हुए उचित न्याय दिलाने एवं हर संभव मदद करने का भरोसा दिया साथ ही घटना स्थल का जायजा लिया।
उन्होंने डीएसपी महोदय से फोन के माध्यम से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि मासूम बच्ची की अस्मिता और जीवन को इस तरह कुचल देना हमारी सामाजिक संवेदनाओं, कानून व्यवस्था और सामूहिक जिम्मेदारी पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
प्रशासन अविलंब इस जघन्य अपराध में संलिप्त सभी दोषियों को गिरफ्तार करें एवं फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर उनके विरुद्ध उदाहरणात्मक कार्रवाई कर कठोरतम फांसी की सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी अमानवीय घटना करने का दुस्साहस न कर सके।इस कठिन समय में मैं पूरी संवेदना, जिम्मेदारी और दृढ़ता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं। मैं परिवार को हर संभव सहायता और न्याय दिलवाने हेतु प्रयास करूंगा। घटना के बाद 4 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना बहुत ही निंदनीय हैं। बहुत दुःख की बात है ।
अभी तक मुख्यमंत्री के द्वारा पीड़ित परिजनों के प्रति कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। सरकार केवल अपने करोड़ों रुपयों के बंगले बनाने में व्यस्त हैं।
झारखंड सरकार पीड़ित परिजनों को उचित न्याय,सुरक्षा व उचित मुआवजा मुहैया कराएं।
साथ ही आरोपियों को फांसी की सजा दें।
यदि 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो पूरे झारखंड में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के बैनर तले पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने हेतु सड़क से सदन तक जोरदार आंदोलन करेंगे।साथ ही जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती प्रखंड प्रशासन घटना स्थल को मार्किंग कर बेरीकेडिंग करे।
इस दौरान JLKM जिला अध्यक्ष सह उप प्रमुख सरयू साव, केंद्रीय संगठन महासचिव माही पटेल कुसुंभा पंचायत मुखिया दुलारचंद पटेल,JLKM प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर महतो पूर्व पश्चिमी जिप सदस्य जय प्रकाश सिंह पटेल, मध्य जिप सदस्य शेख तैयब, इंजिनियर मुकेश कुमार महतो, जिला सदस्य टहल महतो, बगोदर प्रखंड अध्यक्ष उमेश महतो,सामजेवी हीरामन महतो, सुशील महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, संगठन मंत्री विशेश्वर कुमार,हेमलाल महतो,प्रकाश महतो, सन्नी कुमार,कमल सिंह,चिंतामन महतो, टेकलाल महतो ,भीम महतो, माणिकचंद महतो, रंजीत कुमार,समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
झुरझुरी गांव में टीकाकरण के बाद तीन माह की बच्ची की मौत, परिजनों ने थाना में लगाई न्याय की गुहार
हजारीबाग में अंतरराष्ट्रीय रामनवमी की तैयारी: विजय शंखनाद संस्था रचेगी इतिहास
चरही घाटो चौक में सड़क दुर्घटना , दो की मौत की मौत, दर्जनों घायल
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी