झुरझुरी गांव में टीकाकरण के बाद तीन माह की बच्ची की मौत, परिजनों ने थाना में लगाई न्याय की गुहार
बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम झुरझुरी यादव टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के बाद एक तीन माह की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद मृतक की मां आरती देवी पति राजेश यादव ने बरकट्ठा थाना में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है. जिसमें बताया है कि उनकी तीन माह की पुत्री रिद्धि कुमारी को शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे आंगनबाड़ी केंद्र पर एएनएम पूनम कुमारी के द्वारा टीका लगाने के लिए बुलाया गया था. वहां बच्ची को एक साथ छह वैक्सीन लगाए गये.
परिजनों का आरोप है कि टीकाकरण के बाद रात करीब 11 बजे बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह पूरी तरह सुस्त हो गई. जिसके बाद आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा ले जाया गया. जहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया. बाद में बच्ची को अनुमंडलीय अस्पताल बरही ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही बरकट्ठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं इस संबंध में एएनएम पूनम कुमारी का कहना है कि बच्ची को अस्पताल से प्राप्त वैक्सीन ही दी गई थी और उसी समय अन्य दो बच्चों को भी टीका लगाया गया था जो पूरी तरह स्वस्थ हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है.
घटना की सूचना मिलने पर मुखिया सुमन कुमार, उपमुखिया प्रतिनिधि कुंवर यादव, रामेश्वर महतो समेत अन्य गणमान्य लोगों ने पीड़ित परिवार से मिलकर जानकारी प्राप्त किया.
आरोपियों को गिरफ्तार कर तत्काल मिले फांसी की सजा,48घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं तो होगा बृहद आंदोलन :- जयराम महतो
हजारीबाग में अंतरराष्ट्रीय रामनवमी की तैयारी: विजय शंखनाद संस्था रचेगी इतिहास
चरही घाटो चौक में सड़क दुर्घटना , दो की मौत की मौत, दर्जनों घायल
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी