राजमहल: बाइक की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्चे की घटनास्थल पर मौत
राजमहल- राजमहल – साहिबगंज फोर लाइन मुख्य सड़क पर राजमहल थाना क्षेत्र के बुधवरिया गांव के समीप बाइक की चपेट में आने से 4 वर्षीय एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दिन के करीब 11:30 बजे राजमहल थाना क्षेत्र के बुधवरिया गांव निवासी झगड़ू मंडल के 4 वर्षीय पुत्र राजकुमार मंडल सड़क के किनारे खेल रहा था . इसी दौरान थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव निवासी प्रहलाद मंडल अपने बाइक में सवार होकर साहिबगंज की ओर जा रहे थे. बाइक असंतुलित हो गया. इसी दौरान बाइक की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक सवार प्रहलाद मंडल सड़क पर ही गिर कर बेहोश हो गए. मौके पर ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जूट गई.
इस घटना से क्षेत्र में मातम सन्नाटा पसरा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मृतक बच्चे की मां पुष्पा देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थी. मौके पर पहुंचे राजमहल थाना पुलिस घटनास्थल की जांच पड़ताल छानबीन में जुड़ गई है. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन एवं थाना प्रभारी हसनैन अंसारी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए. जिला परिषद प्रतिनिधि राजेश मंडल एवं स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे थे. बाइक चालक को भी गंभीर चोट आई है.
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी