रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट विकास परियोजना की समीक्षा, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने दिए लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश

रांची के बिरसा मुंडा विमानपत्तन विकास परियोजना को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, नगर एसपी पारस राणा, सदर एसडीओ कुमार रजत, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, एयरपोर्ट डायरेक्टर सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान एयरपोर्ट के लिए राज्य सरकार द्वारा हस्तांतरित भूमि पर चहारदीवारी (बाउंड्री वॉल) निर्माण की प्रगति और उसके दायरे में आने वाले अतिक्रमण को हटाने के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि चहारदीवारी निर्माण, सड़क डायवर्सन और बिजली लाइन शिफ्टिंग जैसे सभी महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। इसके साथ ही, अधिग्रहित भूमि के नागर विमानन विभाग के नाम पर नामांतरण (म्यूटेशन) और रांची से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू करने की दिशा में अब तक हुई प्रगति की भी जानकारी ली गई, ताकि परियोजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार का विलंब न हो।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश: झारखंड में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर खुला विशालकाय हेलमेट के आकार वाला ‘हेलमग’ कैफे

चिकित्सा का कमाल: पारस एचईसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे की जटिल सर्जरी कर जोड़ा ड्राइवर का कटा हुआ अंगूठा

संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, हमारी सभ्यता और विरासत का प्रतिबिंब है: डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

संविधान दिवस पर YBN यूनिवर्सिटी की अनूठी पहल: गोद लिए गांव लाली के बच्चों को सिखाया संवैधानिक और कानूनी अधिकारों का पाठ

ओरमांझी के कलकत्ता पब्लिक स्कूल में संवैधानिक गरिमा के साथ मना संविधान दिवस, छात्रों ने सजाई ‘मॉक पार्लियामेंट’

सीसीएल मुख्यालय में 77वां संविधान दिवस समारोह: प्रस्तावना पाठ के साथ ई-जर्नल का हुआ लोकार्पण