रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

झारखंड एकेडमिक काउंसिल में उपाध्यक्ष और 13 सदस्यों के पद खाली, प्रशासनिक कामकाज ठप होने के कगार पर

​रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) में उपाध्यक्ष का पद पिछले डेढ़ वर्ष से खाली रहने और 19 में से 13 सदस्यों के पद रिक्त होने से प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों पर गहरा असर पड़ रहा है। तत्कालीन उपाध्यक्ष विनोद सिंह का तीन वर्ष का कार्यकाल 17 जनवरी 2025 को समाप्त होने के बाद से अब तक नई नियुक्ति नहीं हो सकी है, जिसके कारण जैक के क्षेत्रीय कार्यालय दुमका का प्रभार भी प्रभावित है। वर्तमान में 19 में से महज छह सदस्य ही कार्यरत हैं, जिससे जैक बोर्ड की बैठकों के लिए आवश्यक कोरम पूरा करने में भी अड़चनें आ रही हैं। उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति न होने से शैक्षणिक संस्थानों की प्रस्वीकृति, निरीक्षण दलों के गठन और महत्वपूर्ण समितियों की कार्यप्रणाली बुरी तरह बाधित हो रही है।

​इस प्रशासनिक संकट को लेकर झारखंड राज्य वित्तरहित शिक्षा संघर्ष मोर्चा ने कड़ा रुख अपनाया है। मोर्चा के रघुनाथ सिंह ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि जैक उपाध्यक्ष और सभी रिक्त सदस्य पदों पर शीघ्र बहाली नहीं की गई, तो वे चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे और झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर करेंगे।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आईरिस आई हॉस्पिटल और रोटरी क्लब ने लौटाई आंखों की रोशनी: 7 मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन, 42 जरूरतमंदों को बांटे चश्मे

रांची के पूजा पंडालों में चलेगा नशा मुक्ति अभियान, सीएम हेमंत सोरेन ने समितियों को दिए इको-फ्रेंडली विसर्जन के निर्देश

राँची दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, जाम मुक्त पूजा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा विशेष जोर

‘रांची आइडल’ के ग्रैंड फिनाले में बिखरा सुरों का जादू, ज्ञानेश, आकाश और आलोक बने चैंपियन

चर्च में करम देवता के पूजन पर भड़कीं केंद्रीय सरना समिति और आदिवासी संस्थाएं, डीसी से रोक लगाने की मांग

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में 24 सितंबर से सजेगा ‘झारखंड राज्य खेल 2026’ का महाकुंभ, छह प्रमुख स्पर्धाओं में दिखेगा दम