रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

IITF-2026 में छाया झारखंड का देसी स्वाद: सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया पवेलियन का अवलोकन, रागी चॉकलेट और ऑर्गेनिक शहद की भारी मांग

नई दिल्ली में आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति श्री अपरेश कुमार सिंह ने झारखंड पवेलियन का अवलोकन किया। इस दौरान पवेलियन में आगंतुकों की भारी भीड़ देखने को मिली। राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक खानपान और स्थानीय उत्पादों को करीब से जानने और खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। खासतौर पर रागी से तैयार उत्पादों, पारंपरिक देसी अचार और ऑर्गेनिक शहद की बढ़ती मांग ने झारखंड के स्थानीय स्वादों को मेले में खास पहचान दिलाई है।

झारखंड पवेलियन में रागी से बने लड्डू, नमकीन, चॉकलेट और ठेकुआ आगंतुकों के बीच खासे लोकप्रिय हो रहे हैं। जोहार रागी स्टॉल की संचालिका अस्मिता ने बताया कि रागी के लड्डुओं को ग्राहकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं रागी चॉकलेट की लोकप्रियता इतनी अधिक रही कि मेले के शुरुआती व्यापारिक दिवसों के दौरान ही इसका पूरा स्टॉक बिक गया। स्टॉल संचालिका सुषमा के अनुसार उन्हें उम्मीद नहीं थी कि रागी चॉकलेट को लोगों का इतना जबरदस्त प्रतिसाद मिलेगा। इन उत्पादों की बढ़ती मांग से न केवल झारखंड के पारंपरिक स्वाद को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिल रही है, बल्कि राज्य की महिला उद्यमियों के लिए नए बाजार के अवसर भी खुल रहे हैं।

पवेलियन में अरजनीत फार्म की ओर से प्रदर्शित प्राकृतिक और ऑर्गेनिक शहद भी लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। यहां नीम और तुलसी सहित विभिन्न पुष्प स्रोतों से प्राप्त मोनोफ्लोरल शहद की कई किस्में उपलब्ध हैं, जिन्हें मधुमक्खियां किसी एक विशेष फूल के रस से तैयार करती हैं। इसी वजह से प्रत्येक किस्म के शहद का स्वाद, सुगंध और प्राकृतिक गुण अलग होते हैं। स्टॉल संचालक पुनीत कंचन कुजूर ने बताया कि उनका उद्देश्य लोगों को शहद की विविध किस्मों और उनकी खासियतों से परिचित कराना है। आगंतुकों की ओर से मोनोफ्लोरल शहद को मिल रहा उत्साहजनक प्रतिसाद स्थानीय उत्पादकों का मनोबल बढ़ा रहा है।

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन के प्रति लोगों का बढ़ता रुझान और स्थानीय उत्पादों की जबरदस्त बिक्री राज्य की पारंपरिक खाद्य संस्कृति, प्राकृतिक संसाधनों और ग्रामीण उद्यमशीलता की मजबूत संभावनाओं को दर्शाती है।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सुबह-सुबह कांपी रांची की धरती: नेपाल में 5.4 तीव्रता के भूकंप से झारखंड समेत पांच देशों में महसूस किए गए झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

दिल्ली में गूंजा धनबाद का नाम: IITF 2026 में Weintel Labs ने दिखाई स्वदेशी कामिकाजे ड्रोन की ताकत, केंद्रीय मंत्रियों ने की सराहना

एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ‘SET इंटरनल हैकाथॉन 2026’ का भव्य आयोजन, युवा इंजीनियरों ने पेश किए आधुनिक तकनीकी समाधान

बेटी शिवांगी की शादी पर बारिश के बीच अनंत सिंह का बड़ा बयान: कोई कार्यक्रम रद्द नहीं

पश्चिम बंगाल के IAS अफसरों की बल्ले-बल्ले: 80 हजार तक भत्ता और 50 लाख का एजुकेशन लोन

IITF-2026: झारखंड पवेलियन में माटी कला और टेराकोटा के लाइव डेमो ने मोहा पर्यटकों का मन