रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

दिल्ली में गूंजा धनबाद का नाम: IITF 2026 में Weintel Labs ने दिखाई स्वदेशी कामिकाजे ड्रोन की ताकत, केंद्रीय मंत्रियों ने की सराहना

धनबाद: झारखंड के धनबाद स्थित ड्रोन टेक्नोलॉजी कंपनी Weintel Labs Private Limited ने स्वदेशी ड्रोन तकनीक के क्षेत्र में अपनी नवाचार क्षमता का प्रदर्शन कर शहर का नाम राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया है। कंपनी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) पहल के माध्यम से नई दिल्ली में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2026 में अपनी अत्याधुनिक तकनीक प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित किया गया।

मेले के दौरान केंद्रीय MSME मंत्री जीतन राम मांझी तथा राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने Weintel Labs के स्टॉल का दौरा किया। इस अवसर पर कंपनी द्वारा विकसित स्वदेशी ‘कामिकाजे ड्रोन टेक्नोलॉजी’ (Kamikaze Drone Technology) का प्रदर्शन किया गया। दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने कंपनी की इस तकनीकी पहल और नवाचार को करीब से देखा तथा भारत के ड्रोन टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के प्रयासों की सराहना करते हुए टीम का उत्साहवर्धन किया।

IMG 8498

​इस उपलब्धि ने धनबाद और पूरे झारखंड के लिए रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं। केंद्रीय मंत्रियों ने धनबाद के औद्योगिक विकास और भविष्य में इसे रक्षा विनिर्माण के एक संभावित केंद्र के रूप में उभरने को लेकर सकारात्मक उम्मीद जताई।

​Weintel Labs की इस सफलता को धनबाद में स्वदेशी तकनीक, नवाचार और स्टार्टअप आधारित औद्योगिक विकास की दिशा में एक मील का पत्थर माना जा रहा है। इस प्रदर्शन से झारखंड की उभरती तकनीकी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद भी मजबूत हुई है।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद स्टेशन पर ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 80 हजार के चोरी के मोबाइल के साथ नाबालिग पकड़ा गया

बलियापुर में कॉमरेड श्रीपति महतो और बीरबल महतो को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व विधायक आनंद महतो ने भरी हुंकार

सुबह-सुबह कांपी रांची की धरती: नेपाल में 5.4 तीव्रता के भूकंप से झारखंड समेत पांच देशों में महसूस किए गए झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

धनबाद के एगारकुंड प्रखंड में झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा की धूम, लाभुकों के बीच लाखों की परिसंपत्तियों का वितरण

एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ‘SET इंटरनल हैकाथॉन 2026’ का भव्य आयोजन, युवा इंजीनियरों ने पेश किए आधुनिक तकनीकी समाधान

बेटी शिवांगी की शादी पर बारिश के बीच अनंत सिंह का बड़ा बयान: कोई कार्यक्रम रद्द नहीं