उधार दिए थे ढाई लाख, वापस मांगने पर कर दी हत्या
रांची में उधार दिये गए 2.5 लाख रुपये वापस मांगने पर एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि चारों को शुक्रवार को बुडमू पुलिस थाना क्षेत्र के छप्पर बरवाटोली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि करीब 30 वर्षीय इबरार अंसारी उर्फ पीयूष की कथित तौर पर हत्या कर दी गई क्योंकि वह लगभग छह महीने पहले समीर अंसारी को उधार दिए गए 2.5 लाख रुपये वापस मांग रहा था।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने बताया कि समीर ने कथित तौर पर इबरार की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि तीन अन्य ने अपराध में उसकी मदद की। उन्होंने कहा कि चारों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपियों ने इबरार के शव को सरैदा कराम्बोहा रेलवे पुल के पास फेंक दिया था। पुष्कर ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल की गई दो पिस्तौल, नौ कारतूस, पांच मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है।
झारखंड में अवैध बालू के काले खेल पर नकेल: राज्य सरकार की बड़ी बैठक और आधुनिक तकनीक से घेराबंदी
झारखंड की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी का तीखा प्रहार और अपराधी के दुस्साहस से खौफजदा हेमंत सरकार का रिपोर्ट कार्ड
पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों पर झारखंड बीजेपी में भारी उत्साह: अमर बाउरी बोले- 77 साल बाद मुखर्जी की धरती पर फहराया भगवा झंडा
16 साल पुराने सड़क जाम मामले में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को 1 वर्ष की सजा, तुरंत मिली जमानत
भाजपा SIR की आड़ में गरीब, आदिवासी और पिछड़ों के हक़ छीन रही है: विनोद पांडेय
पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा से भक्तिमय होगी रांची, गोशाला मैदान में तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी