भाजपा SIR की आड़ में गरीब, आदिवासी और पिछड़ों के हक़ छीन रही है: विनोद पांडेय
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव श्री विनोद पांडेय ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बिहार में SIR (Special Intensive Revision) के नाम पर 35 लाख से अधिक गरीब परिवारों के राशन कार्ड रद्द किया जाना कोई साधारण प्रशासनिक त्रुटि नहीं, बल्कि एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है।उन्होंने कहा कि SIR केवल एक बहाना है, जबकि असल उद्देश्य गरीबों को उनके बुनियादी अधिकारों से वंचित करना है।
आज राशन कार्ड, कल पेंशन, परसों मइयाँ योजना, और उसके बाद बिजली, शिक्षा जैसी आवश्यक सुविधाओं को भी समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है।श्री पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा की नीति स्पष्ट है—ऐसी परिस्थितियाँ पैदा की जाएँ कि गरीब, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग कमजोर हो जाएँ और उन्हें मिलने वाली सरकारी सहायता स्वतः समाप्त हो जाए।उन्होंने यह भी याद दिलाया कि झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास के कार्यकाल में भी 10 लाख से अधिक राशन कार्ड रद्द किए गए थे। इससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा एक ही रणनीति को अलग-अलग राज्यों में दोहराने की कोशिश कर रही है।
श्री पांडेय ने कहा कि यह केवल दस्तावेजों की जांच नहीं है, बल्कि यह लोगों के अस्तित्व पर प्रहार है। किसी परिवार का नाम सूची से हटता है, तो केवल एक कार्ड नहीं कटता—उस परिवार की रसोई बुझ जाती है, बुजुर्गों की पेंशन रुक जाती है और बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है।उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब अत्यंत सुनियोजित और शांत तरीके से किया जा रहा है—बिना सार्वजनिक चर्चा, बिना जवाबदेही और बिना पारदर्शिता के।उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि यह समय सतर्क रहने, आवाज उठाने और हर उस व्यक्ति के साथ खड़े होने का है, जिसका अधिकार छीना जा रहा है। यह लड़ाई केवल SIR के खिलाफ नहीं, बल्कि सम्मान, अधिकार और अस्तित्व की रक्षा की लड़ाई है।धन्यवाद
झारखंड में अवैध बालू के काले खेल पर नकेल: राज्य सरकार की बड़ी बैठक और आधुनिक तकनीक से घेराबंदी
झारखंड की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी का तीखा प्रहार और अपराधी के दुस्साहस से खौफजदा हेमंत सरकार का रिपोर्ट कार्ड
पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों पर झारखंड बीजेपी में भारी उत्साह: अमर बाउरी बोले- 77 साल बाद मुखर्जी की धरती पर फहराया भगवा झंडा
आरजेडी विधायक ओसामा शहाब के आवास पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में दस्तावेजों की गहन जांच
16 साल पुराने सड़क जाम मामले में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को 1 वर्ष की सजा, तुरंत मिली जमानत
असम में दिखा झारखंड का असर: भेरगांव सीट पर JMM की बढ़त ने खींचा सबका ध्यान
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी