1400 फर्जी सिम और रोज 26 हजार कॉल
नेपाल सीमा से सटे सुपौल के गौसपुर से अवैध तरीके से समानांतर फोन एक्सचेंज खोलकर पूरे देश में ठगी कर रहे साइबर शातिर 14 सौ फर्जी सिम इस्तेमाल कर रहे थे। ज्यादातर सिम वैशाली और मुजफ्फरपुर के लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से लिए गए थे। सीबीआई सिम बॉक्स के जरिए अंतरराष्ट्रीय कॉल को लोकल वॉयस कॉल में बदल ठगी के इस रैकेट की जांच कर रही है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि अवैध फोन एक्सचेंज से केवल साइबर ठगी की गई या देश विरोधी गतिविधियों को भी अंजाम दिया गया।
गोवा पुलिस ने बीते साल अप्रैल में साइबर फ्रॉड के इस बड़े मामले का खुलासा किया था। गोवा में धरे गए एक चीनी नागरिक ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। गोवा पुलिस की जांच में गौसपुर से बड़े पैमाने पर फर्जी तरीके से इंटरनेशन वीओआईपी (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) कॉल को लोकल कॉल में बदलकर पूरे देश में कॉल किए जाने की बात सामने आई थी। सिम बॉक्स में 1400 सिम का इस्तेमाल हो रहा था। फर्जी सिम से हर दिन करीब 26 हजार कॉल की जाती थी।
गोवा पुलिस की सूचना पर बिहार आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ पूरे मामले की जांच की। इसके बाद बीते साल 20 जुलाई को एक्सचेंज संचालक सुपौल निवासी हर्षित मिश्रा को गिरफ्तार किया था। मामले में बिहार आर्थिक अपराध इकाई ने वैशाली के महुआ से तीन सीएससी संचालकों समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया था। चिह्नित किए गए सात सिम विक्रेता व डिस्ट्रीब्यूटरों की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई प्रयास कर रही है।
पुलिस व ट्राई अधिकारी बन करते थे डिजिटल अरेस्ट
ठगों ने इस एक्सचेंज के जरिए पुलिस और ट्राई का अधिकारी बनकर पूरे देश में डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं को अंजाम दिया। यहां से जुड़े मामलों को लेकर 20 राज्यों में केस दर्ज हैं। अब सीबीआई जांच में इनकी परतें खुलने की उम्मीद है। सीबीआई की टीम ने महुआ में सिम विक्रेता एजेंटों और डिस्ट्रीब्यूटरों की जांच की है।
आरजेडी विधायक ओसामा शहाब के आवास पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में दस्तावेजों की गहन जांच
राजधानी के सिविल कोर्ट को बम–हिंसा की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप
पटना हाई कोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस संगम कुमार साहू ने संभाला 47वें चीफ जस्टिस का पदभार
प्रचंड जीत के बाद पहली बार राज्यव्यापी दौरे पर निकलेंगे सीएम नीतीश कुमार, विकास कार्यों की करेंगे जमीनी समीक्षा
पीडीएस राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब हर लाभुक को मिलेगा संतुलित और पोषणयुक्त अनाज
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी