रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

रांची में सीसीएल की अनूठी पहल: दो स्थानों पर लगे निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में 154 लोगों ने उठाया लाभ

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर द्वारा सोमवार, 23 नवंबर 2026 को रांची में दो अलग-अलग स्थानों पर निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनकल्याणकारी पहल के तहत पहला शिविर पिस्का नगरी स्थित आदर्श वृद्धा आश्रम में लगाया गया, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 70 बुजुर्गों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। वहीं, दूसरा शिविर सीसीएल की गांधीनगर कॉलोनी स्थित जन आरोग्य केंद्र परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें 84 संविदा कर्मचारियों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच की गई। इस शिविर में विशेष रूप से महिला संविदा कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया।

​दोनों स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से कुल 154 लोगों को सीधा स्वास्थ्य लाभ मिला। शिविर के दौरान सभी लाभार्थियों के हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और हाइपरटेंशन सहित अन्य सामान्य व गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की निःशुल्क जांच की गई और जरूरत के अनुसार मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। बुजुर्गों और संविदा कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने तथा समय रहते बीमारियों की पहचान कर उनका उचित उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया था। इस शिविर को सफल बनाने में सीएमओ एवं गांधीनगर इंचार्ज डॉ. भरत सिंह, सीएमओ एवं सीएसआर इंचार्ज डॉ. प्रीति तिग्गा, डॉ. अनिता होरो, डॉ. दीपक, डॉ. प्रियंका, डॉ. स्वाति, डॉ. प्रीति कुमारी, डॉ. ललिथा प्रिया, डॉ. रत्नेश सिंह, डॉ. रवि रोशन, डॉ. शिल्पी झा, डॉ. उमा सहित मुन्ना कुमार सिंह, श्रुति जायसवाल, राजेंद्र कच्छप और समस्त पारा मेडिकल स्टाफ ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश: झारखंड में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर खुला विशालकाय हेलमेट के आकार वाला ‘हेलमग’ कैफे

चिकित्सा का कमाल: पारस एचईसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे की जटिल सर्जरी कर जोड़ा ड्राइवर का कटा हुआ अंगूठा

संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, हमारी सभ्यता और विरासत का प्रतिबिंब है: डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

संविधान दिवस पर YBN यूनिवर्सिटी की अनूठी पहल: गोद लिए गांव लाली के बच्चों को सिखाया संवैधानिक और कानूनी अधिकारों का पाठ

ओरमांझी के कलकत्ता पब्लिक स्कूल में संवैधानिक गरिमा के साथ मना संविधान दिवस, छात्रों ने सजाई ‘मॉक पार्लियामेंट’

सीसीएल मुख्यालय में 77वां संविधान दिवस समारोह: प्रस्तावना पाठ के साथ ई-जर्नल का हुआ लोकार्पण