राजधानी रांची स्थित भाग्य संगम रिज़ॉर्ट में ए1अनविक प्राइवेट लिमिटेड (A1 Anvik) की ओर से एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह में देश और विदेश से कंपनी से जुड़े कई प्रमुख सदस्यों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कंपनी के डायरेक्टर अनंत पवन कुमार गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जबकि शशिश कुमार तिवारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

समारोह के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले एसोसिएट्स को कंपनी के डायरेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर गुमला के राजेश कुमार टटवा और गया के राकेश कुमार यादव को डायमंडशिप रैंक में पदोन्नति दी गई। इस पूरे आयोजन में गुमला से पहुंचे सदस्यों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया और अपनी सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाया। कार्यक्रम में लगभग 1500 लोगों ने पूरा उत्साह के साथ भाग लिया।











