रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

राज्य स्थापना दिवस व सरकार की दूसरी वर्षगांठ को लेकर रांची प्रशासन अलर्ट, खेलगांव में डीसी और एसएसपी ने दिए सख्त सुरक्षा व ट्रैफिक निर्देश

रांची। झारखंड राज्य स्थापना दिवस-2026 और वर्तमान सरकार की द्वितीय वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले मुख्य राजकीय समारोह को भव्य, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनाने के लिए रांची जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को खेलगांव स्थित कार्यक्रम स्थल पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की एक संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने अधिकारियों को मुस्तैदी से कर्तव्य निर्वहन का पाठ पढ़ाया।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि इतने बड़े राजकीय समारोह का सफल आयोजन सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिया कि समारोह में शामिल होने वाले आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें। उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त मोबाइल टॉयलेट, स्पष्ट साइनेज, प्लेकार्ड डिस्प्ले और लोगों के लिए भोजन व अन्य बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्धारित समय पर अपने ड्यूटी स्थल पर तैनात रहने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि समारोह के दौरान सुगम यातायात और निर्धारित स्थलों पर व्यवस्थित पार्किंग प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसएसपी ने सुरक्षा जांच में किसी भी तरह की कोताही न बरतने की हिदायत देते हुए कहा कि प्रवेश द्वारों पर सघन फ्रिस्किंग की जाए और कार्यक्रम स्थल के अंदर किसी भी आपत्तिजनक या प्रतिबंधित वस्तु के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।

दोनों वरीय अधिकारियों ने सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को समारोह में आने वाले अतिथियों और आम जनता के साथ शालीन, संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार रखने की नसीहत दी। ब्रीफिंग के दौरान अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय ने संयुक्तादेश के तहत सभी अधिकारियों को उनके ड्यूटी स्थल और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस अधीक्षक (नगर) पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गौरव गोस्वामी, उप विकास आयुक्त संजय कुमार भगत, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) कुमार रजत, अपर समाहर्ता राम नारायण सिंह, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, एडीएम नक्सल सुदर्शन भगत, पीडी आईटीडीए मनीषा तिर्की, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद और जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज सहित बड़ी संख्या में दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों और अतिथियों से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश: झारखंड में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर खुला विशालकाय हेलमेट के आकार वाला ‘हेलमग’ कैफे

चिकित्सा का कमाल: पारस एचईसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे की जटिल सर्जरी कर जोड़ा ड्राइवर का कटा हुआ अंगूठा

संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, हमारी सभ्यता और विरासत का प्रतिबिंब है: डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

संविधान दिवस पर YBN यूनिवर्सिटी की अनूठी पहल: गोद लिए गांव लाली के बच्चों को सिखाया संवैधानिक और कानूनी अधिकारों का पाठ

ओरमांझी के कलकत्ता पब्लिक स्कूल में संवैधानिक गरिमा के साथ मना संविधान दिवस, छात्रों ने सजाई ‘मॉक पार्लियामेंट’

सीसीएल मुख्यालय में 77वां संविधान दिवस समारोह: प्रस्तावना पाठ के साथ ई-जर्नल का हुआ लोकार्पण