रांची: झारखंड हाईकोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विभु बखरू को झारखंड हाईकोर्ट का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। वह वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएस सोनक की जगह लेंगे, जो 27 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
वर्तमान में जस्टिस विभु बखरू कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 19 जुलाई 2025 को इस पद की शपथ ली थी। इससे पहले वह दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी भी संभाली है।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की इस सिफारिश के बाद अब जस्टिस विभु बखरू की झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति का रास्ता साफ होने की उम्मीद है। उनकी नियुक्ति से झारखंड हाईकोर्ट को नया नेतृत्व मिलेगा।











