बलियापुर: स्थानीय प्रखंड सभागार में आज प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला सह खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी, अंचलाधिकारी मुरारी नायक और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों को रबी मौसम की प्रमुख फसलों खासकर आलू और सरसों की खेती के साथ-साथ तकनीक आधारित आधुनिक कृषि पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान कृषि कार्य को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की गई तथा उपस्थित किसानों के बीच सरसों के बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय पासवान, बीटीएम देवेंद्र कुमार, कृषि वैज्ञानिक अनिल कुमार, पशुपालन पदाधिकारी और सभी कृषि मित्र प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
बलियापुर में खेत बचाओ अभियान और रबी फसल पर कार्यशाला आयोजित, किसानों को आधुनिक खेती व सरसों के बीज बांटे गए














