रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

वाईबीएन कॉलेज फॉर टीचर एजुकेशन में बीएड सत्र 2026–28 के नवागंतुक प्रशिक्षकों का भव्य स्वागत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

रांची के कव्वाली स्थित वाईबीएन कॉलेज फॉर टीचर एजुकेशन में बीएड सत्र 2026–28 के नवागंतुक शिक्षक प्रशिक्षकों के लिए स्वागत समारोह 2026 का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। नए बैच के स्वागत के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में शैक्षणिक मार्गदर्शन, प्रेरणादायी संदेश और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का संगम देखने को मिला, जिससे पूरा सभागार जीवंत हो उठा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री राम जी यादव ने नवागंतुक शिक्षक प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए अपने ज्ञानवर्धक विचारों और आशीर्वचनों से उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने भावी शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के महत्व से प्रेरित किया। वहीं विश्वविद्यालय की सीएमडी डॉ. अंकित यादव ने प्रशिक्षु शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षक के रूप में उनके दायित्वों और कर्तव्यों से अवगत कराया तथा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

समारोह के दौरान नवागंतुक और वरिष्ठ प्रशिक्षु शिक्षकों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभागार में मौजूद अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का मन मोह लिया। संगीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों ने स्वागत समारोह को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, डीन एकेडमिक, डीएसडब्ल्यू, विभिन्न संकायों के डीन और विभागाध्यक्षों के साथ-साथ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कैलाश नाथ, डॉ. मांडवी राय, डॉ. शुभाशीष सिन्हा, डॉ. संगीता गोप, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. संदीप आनंद, कुमारी पिंकी कुमारी, प्रियंका और अमर कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नए सत्र के प्रशिक्षकों को सफल और सार्थक शैक्षणिक यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश: झारखंड में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर खुला विशालकाय हेलमेट के आकार वाला ‘हेलमग’ कैफे

चिकित्सा का कमाल: पारस एचईसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे की जटिल सर्जरी कर जोड़ा ड्राइवर का कटा हुआ अंगूठा

संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, हमारी सभ्यता और विरासत का प्रतिबिंब है: डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

संविधान दिवस पर YBN यूनिवर्सिटी की अनूठी पहल: गोद लिए गांव लाली के बच्चों को सिखाया संवैधानिक और कानूनी अधिकारों का पाठ

ओरमांझी के कलकत्ता पब्लिक स्कूल में संवैधानिक गरिमा के साथ मना संविधान दिवस, छात्रों ने सजाई ‘मॉक पार्लियामेंट’

सीसीएल मुख्यालय में 77वां संविधान दिवस समारोह: प्रस्तावना पाठ के साथ ई-जर्नल का हुआ लोकार्पण