रांची। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आगामी चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में ‘टीम तुलसी पटेल’ ने अपने चुनावी अभियान को गति देते हुए रविवार को राजधानी रांची के एक स्थानीय होटल में चैंबर के पूर्व अध्यक्षों के साथ एक अहम रणनीतिक बैठक की। इस बैठक में आगामी चुनाव की रूपरेखा, व्यापारियों की समस्याओं और चैंबर को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत बनाने पर गहन मंथन किया गया।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी, विनय अग्रवाल, रंजीत गाड़ोदिया, दीपक मारू और परेश गट्टानी सहित कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। पूर्व अध्यक्षों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए टीम के सदस्यों को चुनावी तैयारियों और व्यापारियों के हित में प्रभावी कदम उठाने को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। बैठक के दौरान टीम की प्राथमिकताओं, जनसंपर्क अभियान को तेज करने और संगठित होकर प्रचार करने पर सर्वसम्मति बनी। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि ‘टीम तुलसी पटेल’ 31 अगस्त को अपना नामांकन दाखिल करेगी।
अध्यक्ष पद के दावेदार तुलसी पटेल ने कहा कि चैंबर के सदस्यों और व्यापारी समाज के हितों की रक्षा करना ही उनकी टीम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापारियों की समस्याओं को मुखरता से उठाने के साथ-साथ उनके स्थायी समाधान के लिए संबंधित सरकारी विभागों व शासन स्तर पर प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि पूर्व अध्यक्षों के अनुभव और आशीर्वाद से उनकी टीम को चुनावी समर में नई मजबूती और दिशा मिली है। बैठक में टीम के सभी उम्मीदवारों और समर्थकों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने और व्यापारी हितों के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर टीम तुलसी पटेल के प्रत्याशियों व प्रमुख सदस्यों में तुलसी पटेल, अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, अरुण भरतीया, आदित्य शाह, ज्योति कुमारी, मनीष सर्राफ, मोनिका गोयनका, नवीन जैन, नवजोत अलंग, प्रकाश कुमार अग्रवाल सम्मोता, पूजा ढाढा, राहुल साबू, राम बांगड़, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, शैलेश अग्रवाल, संजय अखौरी, तनप्रिंस सिंह कोहली, विकास मोदी, विकास विजयवर्गीय, विनिता सिंघानिया, नवलजीत गांधी, गौरव अग्रवाल, रौनक जैन, विनीत गाडोदिया, मनमोहन मोहता, उत्सव परासर, गौतम शाही और अतुल अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।













