रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का दामन, पार्टी ने सौंपी जिला सचिव की जिम्मेदारी

रांची के हटिया क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी अभिजीत हालदार और सुब्रोतो भट्टाचार्य ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की औपचारिक सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी में शामिल होते ही कांग्रेस ने संगठन विस्तार के तहत अभिजीत हालदार को जिला सचिव और सुब्रोतो भट्टाचार्य को हटिया प्रखंड महासचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

महानगर महासचिव सह प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, महानगर प्रभारी धर्मराज कुजू, महानगर अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा और प्रदेश महासचिव अजय नाथ शाहदेव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नए सदस्यों का फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि समाजसेवा में सक्रिय और समर्पित व्यक्तियों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। नेताओं ने विश्वास जताया कि हालदार और भट्टाचार्य के लंबे जनसेवा अनुभव का लाभ पार्टी को आगामी समय में व्यापक रूप से मिलेगा।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बड़गाईं में 2 करोड़ की लागत से बनने वाले कुत्तों के अस्पताल का भारी विरोध, स्थानीय लोगों ने रोकी जमीन की नापी

बोकारो में आजसू कार्यसमिति की बैठक, सुदेश महतो बोले- बूथ स्तर तक मजबूत करें संगठन और तेज करें जनसंघर्ष

महागामा में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की बैठक, मतदाता सूची और SIR नोटिस पर कार्यकर्ताओं को दिए सख्त निर्देश

कानून से ऊपर न जनप्रतिनिधि हैं न पुलिस, टकराव से जनता का नुकसान: डॉ. देवशरण भगत

रांची के आइरिस आई केयर में अत्याधुनिक लसिक ओटी का उद्घाटन, सांसद संजय सेठ बोले- युवाओं को चश्मे से मिलेगी मुक्ति

भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और पुलिसिया कार्रवाई पर भड़कीं अमीषा प्रसाद, मुख्यमंत्री से की छात्रों से मिलने की अपील