रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

रांची जनता दरबार में दिखा डीसी मंजूनाथ भजन्त्री का संवेदनशील रुख, दिव्यांग को मौके पर मिली इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल और लापरवाही पर सख्त जांच के आदेश

समाहरणालय रांची में आयोजित जनता दरबार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं। डीसी ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनने के बाद संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई और मामलों के समयबद्ध निष्पादन के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि आमजनों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जनता दरबार के दौरान उस वक्त एक मानवीय चेहरा सामने आया जब पैर से दिव्यांग कार्तिक खलखो ने आवागमन में हो रही परेशानियों का हवाला देते हुए इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल की गुहार लगाई। आर्थिक तंगी और पारिवारिक स्थिति को देखते हुए उपायुक्त ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाई और उन्हें मौके पर ही इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल की चाबी सौंपी, साथ ही उनकी दिव्यांगता पेंशन का आवेदन भी स्वीकृत कराया। वहीं रातू प्रखंड के बानीपीड़ी निवासी एक दिव्यांग का पीला राशन कार्ड रद्द किए जाने की आशंका पर डीसी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आपूर्ति कार्यालय को कार्ड डिलीट न करने और सभी पात्र लाभुकों को खाद्यान्न सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

जनता दरबार में अनगड़ा प्रखंड की निर्मला इंदवार ने रांची के एक निजी टेस्ट ट्यूब सेंटर और अस्पताल पर इलाज में लापरवाही के कारण अपनी बहन की मृत्यु का गंभीर आरोप लगाया। इस पर उपायुक्त ने सिविल सर्जन को पूरे प्रकरण की गहन जांच कर कार्रवाई करने और आवेदिका को वरीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष भी मामला दर्ज कराने के निर्देश दिए।

इसके अलावा नामकुम के सेवानिवृत्त आपूर्ति निरीक्षक बसंत कुमार साहू के सातवें वेतन आयोग के अनुरूप लंबित पेंशन पुनरीक्षण मामले में संबंधित लिपिक से जवाब-तलब करते हुए त्वरित निष्पादन का आदेश दिया गया। बुण्डू में बीएसएनएल द्वारा खतियानी जमीन पर अवैध टावर लगाने, जमीन की दोहरी जमाबंदी, लंबित दाखिल-खारिज और अवैध कब्जे जैसे राजस्व मामलों पर भी संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि कार्यों में लापरवाही या अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित कर्मियों की जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिक अपनी शिकायतों के लिए जिला प्रशासन के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9430328080 (अबुआ साथी) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

केंद्र सरकार के MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ कांके में कांग्रेस का शंखनाद: विधायक सुरेश बैठा की मौजूदगी में विरोध का ऐलान

वाईबीएन विश्वविद्यालय में गूंजी श्रावण की सांस्कृतिक विरासत: दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का भव्य आगाज, सावन के सुर और लोक कलाओं पर मंथन

रांची में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: बरियातू के डायग्नोस्टिक सेंटर में नियमों की अनदेखी पर अल्ट्रासाउंड मशीन सील

पतरातू पीवीयूएनएल पावर प्लांट में बड़ा हादसा, टेक्सल कंपनी का मजदूर गंभीर रूप से घायल

मास्टर की से बाइक उड़ाने वाले गिरोह का रांची पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार; तीन मोटरसाइकिलें बरामद

पारस एचईसी अस्पताल में प्रोस्टेट कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय मरीज की रीढ़ की जटिल सर्जरी सफल, दर्द से मिली राहत