रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

रांची में 22 नवंबर को निकलेगी महिला सशक्तिकरण पदयात्रा, आरोग्य भवन से करमटोली चौक तक होगा आयोजन

अखिल भारतीय महिला सम्मेलन के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 22 नवंबर को राजधानी रांची में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से पदयात्रा निकाली जाएगी। अखिल भारतीय महिला सम्मेलन, बरियातू की सचिव अनुपमा प्रसाद ने बताया कि यह आयोजन सरोजिनी नायडू द्वारा स्थापित संगठन के शताब्दी वर्ष को समर्पित है और इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समान अधिकार, सुरक्षा तथा विकास में समान भागीदारी दिलाना है।

उन्होंने जानकारी दी कि ‘सशक्त नारी, सुदृढ़ राष्ट्र’ के संकल्प के साथ यह पदयात्रा बरियातू रोड स्थित आरोग्य भवन से सुबह 7 बजे शुरू होगी। यात्रा करमटोली चौक तक जाएगी और वहां से वापस आरोग्य भवन लौटकर संपन्न होगी।

अनुपमा प्रसाद ने कहा कि बदलते वैश्विक हालात, भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा, आर्थिक विकास और समाज की आवश्यकताओं को देखते हुए महिलाओं का अधिकार और सशक्तिकरण बेहद जरूरी है। उनके अनुसार, नारी सशक्तिकरण केवल संबंधित महिला या उसके परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश और समाज के लिए आवश्यक है, क्योंकि आधी आबादी को कमजोर रखकर किसी भी राष्ट्र को मजबूत नहीं बनाया जा सकता।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश: झारखंड में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर खुला विशालकाय हेलमेट के आकार वाला ‘हेलमग’ कैफे

चिकित्सा का कमाल: पारस एचईसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे की जटिल सर्जरी कर जोड़ा ड्राइवर का कटा हुआ अंगूठा

संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, हमारी सभ्यता और विरासत का प्रतिबिंब है: डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

संविधान दिवस पर YBN यूनिवर्सिटी की अनूठी पहल: गोद लिए गांव लाली के बच्चों को सिखाया संवैधानिक और कानूनी अधिकारों का पाठ

ओरमांझी के कलकत्ता पब्लिक स्कूल में संवैधानिक गरिमा के साथ मना संविधान दिवस, छात्रों ने सजाई ‘मॉक पार्लियामेंट’

सीसीएल मुख्यालय में 77वां संविधान दिवस समारोह: प्रस्तावना पाठ के साथ ई-जर्नल का हुआ लोकार्पण