रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

रांची में आजसू और भाजपा को बड़ा झटका, केंद्रीय सदस्य संजीव सिंह सहित कई प्रमुख नेता कांग्रेस में शामिल

झारखंड की राजधानी रांची में विपक्षी दलों को बड़ा सियासी झटका लगा है। खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप के नामकुम स्थित आवासीय कार्यालय में आजसू और भाजपा से जुड़े कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व, कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख चेहरों में आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संजीव सिंह उर्फ छोटू, भाजपा नेता कौशल सिंह, भाजपा युवा नेता रवि सिंह, आजसू प्रखंड उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह और आजसू प्रखंड कोषाध्यक्ष दिलीप पांडेय प्रमुख हैं। इनके अलावा एस. के. सिंह, शिव जी यादव, प्रदीप सिंह और अनिल सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ली।

इस मिलन समारोह के दौरान रांची ग्रामीण कांग्रेस प्रभारी रियाजुल अंसारी और रांची ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। विधायक राजेश कच्छप और उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी नवागंतुक सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि इन साथियों के जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की लड़ाई को और धार मिलेगी।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

केंद्र सरकार के MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ कांके में कांग्रेस का शंखनाद: विधायक सुरेश बैठा की मौजूदगी में विरोध का ऐलान

वाईबीएन विश्वविद्यालय में गूंजी श्रावण की सांस्कृतिक विरासत: दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का भव्य आगाज, सावन के सुर और लोक कलाओं पर मंथन

रांची में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: बरियातू के डायग्नोस्टिक सेंटर में नियमों की अनदेखी पर अल्ट्रासाउंड मशीन सील

पतरातू पीवीयूएनएल पावर प्लांट में बड़ा हादसा, टेक्सल कंपनी का मजदूर गंभीर रूप से घायल

मास्टर की से बाइक उड़ाने वाले गिरोह का रांची पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार; तीन मोटरसाइकिलें बरामद

पारस एचईसी अस्पताल में प्रोस्टेट कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय मरीज की रीढ़ की जटिल सर्जरी सफल, दर्द से मिली राहत

Leave a Comment