फर्जी पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग का खेल उजागर, लोकतंत्र 19 के संपादक तीर्थनाथ आकाश पर गंभीर धाराओं में FIR
जामताड़ा जिले में तथाकथित डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में जनभावनाओं को गुमराह करने और जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल करने की साजिश का एक गंभीर मामला सामने आया है। यूट्यूब एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय व्यक्ति तीर्थनाथ आकाश के विरुद्ध जामताड़ा थाना में गंभीर आपराधिक धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
प्राथमिकी में उल्लेख है कि आरोपी द्वारा पूर्व में भी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , श्रीमती कल्पना सोरेन तथा पंकज मिश्रा के विरुद्ध लगातार अमर्यादित, अपमानजनक एवं तथ्यहीन बयान सार्वजनिक मंचों और डिजिटल माध्यमों पर दिए जाते रहे हैं। इन बयानों से न केवल जनभावनाएँ आहत हुईं बल्कि सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक व्यवस्था को भी ठेस पहुँचाने का प्रयास किया गया।
इसी क्रम में अब राज्य के लोकप्रिय जननेता, गरीबों के मसीहा तथा स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन विभाग के माननीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के विरुद्ध भी सुनियोजित तरीके से मनगढ़ंत, भ्रामक एवं दुर्भावनापूर्ण प्रचार सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनलों के माध्यम से लगातार किया जा रहा था। आरोप है कि तथाकथित पत्रकारिता की आड़ में आरोपी द्वारा धन की मांग करते हुए अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया तथा ऐसे वीडियो प्रसारित किए गए, जिनका उद्देश्य मंत्री की सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाना था।
इस निरंतर दुष्प्रचार से आक्रोशित होकर बड़ी संख्या में आम नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा थाना पहुँचकर विधिसम्मत रूप से शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 01/26, दिनांक 06.01.2026 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 356(2), 352 एवं 353 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विधिसम्मत एवं निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा आरोपी से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल साक्ष्यों का गहन संकलन किया जा रहा है। इस पूरे प्रकरण को लेकर थाना परिसर में कार्यकर्ताओं द्वारा शांतिपूर्ण धरना भी दिया गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने स्वयं संज्ञान लेते हुए भरोसा दिलाया कि यह स्पष्ट रूप से एक सुनियोजित प्रयास है, जिसके माध्यम से माननीय स्वास्थ्य मंत्री की छवि को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की गई है।
जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की जा रही है और दोष सिद्ध होने पर आरोपी के विरुद्ध कानून के तहत कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दो टूक शब्दों में कहा है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों की गरिमा और सामाजिक सौहार्द को कमजोर करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी