सड़क सुरक्षा माह पर कॉरपोरेट कार्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया गया
उपायुक्त रांची मंजुनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार के द्वारा आज सड़क सुरक्षा माह के छठे दिन रिलेशंस के सहयोग से आज रांची के आई डी बाई बैंक क्षेत्रीय कार्यालय मेन रोड व रिलायंस निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय कचहरी समेत रांची के कई कार्पोरेट कार्यालयों में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर कर्मचारियों के साथ हेलमेट, सीटबेल्ट, नशे में ड्राइविंग से बचना और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करना, ओवरस्पीडिंग और गुड समैरिटन कानून ( दुर्घटना पीड़ितों की मदद) जैसे विषयों पर सकारात्मक परिचर्चा भी किया गया।साथ ही साथ सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाना व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना,जिम्मेदार नागरिक और अनुशासित सड़क उपयोग कर्ता बनकर समाज के हित करने की शपथ भी दिलाई गई।
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा विभाग रांची नियमत रूप से जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जिम्मेदार नागरिक बनाने का प्रयास करता है ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर सभी लोगों को रोड सेफ्टी के ऊपर छपी किताब भी वितरित किया गया।
इस अवसर पर जिला रोड इंजीनियर एनालिस्ट गौरव कुमार, तकनीकी सहायक अभय कुमार, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, रिलायंस निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस पवन कुमार शुक्ला,प्रदीप कुमार, कपिलदेव भरत, सुमित कुमार, पी के घोष, अजय कुमार शर्मा, राजेश कुमार, आई डी बी आई बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के आर एच ऋषि गुप्ता, अभय कुमार मैनेजर, प्रिय भरत दत्ता,अमित कुमार, कुमकुम विश्वकर्मा, अनामिका भारती, आशीष सिंह, संजीव टूटी, प्रियंका मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित थे।
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ अभाविप का शंखनाद: रांची विश्वविद्यालय में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और तालाबंदी की चेतावनी
झारखंड में पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक का नया शंखनाद: बिहारी भगत बने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार की बनी व्यापक रणनीति
मातृ दिवस पर ममता और मानवता का अनूठा संगम: थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तवीरों ने बहाया पसीना, नौ योद्धा माताओं का हुआ भव्य सम्मान
कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में नवोदित सितारों का भव्य अभिनंदन और सांस्कृतिक उत्सव की अनूठी छटा
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क