रातू का पारा पांच डिग्री से नीचे, खलिहानो में दिखने लगी बर्फ की परत
रातू। रातू तथा आसपास के क्षेत्रो में भी जबरदस्त शीतलहरी चल रही है। यहां का पारा भी पांच डिग्री से नीचे चला गया है। ठंड के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सुबह- सुबह काम करने वाले जैसे दुध विक्रेता, अखबार विक्रेता, सब्जी विक्रेताओ की स्थिति सबसे ज्यादा खराब हो गई है।
किसान भी अपने खेतो में धुप होने के बाद जा रहे है। पाली के किसान बंधन महतो ने बताया कि ठंड में सब्जी भी खराब हो रही है। वही ठंड के कारण बाजारो में भी लोग कम दिखाई दे रहे है। प्रशासन द्वारा आम लोगो को चौक- चौराहो में राहत देने के उदेश्य से जलाया जाने वाली अलाव व्यवस्था भी इस ठंड में बंद हो गई है। शुक्रवार सुबह गणपति विहार कॉलोनी, झाखराटांड, फन कैसल पार्क के पास बर्फ की चादर बिछी दिखाई दी। इससे साफ जाहिर होता है कि यहां का पारा भी पांच डिग्री से कम हो गया है। सरकार द्वारा गिने चुने पंचायतो में कंबल की व्यवस्था वृद्धो के लिए की गई है जिसे यहां के पंचायत प्रतिनिधि वितरण करने में भेदभाव कर रहे है। प्रखंड प्रमुख संगीता देवी ने प्रशासन से अलाव व्यवस्था दुरस्त करने की मांग की है।
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ अभाविप का शंखनाद: रांची विश्वविद्यालय में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और तालाबंदी की चेतावनी
झारखंड में पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक का नया शंखनाद: बिहारी भगत बने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार की बनी व्यापक रणनीति
मातृ दिवस पर ममता और मानवता का अनूठा संगम: थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तवीरों ने बहाया पसीना, नौ योद्धा माताओं का हुआ भव्य सम्मान
कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में नवोदित सितारों का भव्य अभिनंदन और सांस्कृतिक उत्सव की अनूठी छटा
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क