भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर ही बनी है: राकेश प्रसाद
भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को अपने संबिधन में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि आज रामगढ़ जिला का संगठन महापर्व का समापन हुआ है। झारखंड में सबसे ज्यादा सदस्य बनने का काम पतरातु मंडल द्वारा किया गया। संगठन पर्व में सदस्यता अभियान, मंडल अध्यक्ष का चुनाव और अब जिला अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कार्यकताओं के सहभागिता से बनी है।आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है। परिवर्तन के साथ हम आगे बढ़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है इसलिए ये अध्यक्ष बने हैं। पार्टी का काम हमें करना है। भाजपा के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चलते रहो !चलते रहो ! मंत्र के साथ संगठन को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना है। परिवर्तन नियमित अंतराल पर होता रहता है आज संजीव सिंह बाबला जिला अध्यक्ष बने हैं तो कल आप में से ही कोई बनेगा। इसी से पार्टी आगे बढ़ती रहेगी।
रामगढ़ जिला में चल रहे संगठन महापर्व के निमित शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ,निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार सिन्हा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र कुमार गुप्ता, रणंजय कुमार उर्फ़ कूंटू बाबु,डॉ संजय कुमार सिंह की उपस्थिति में जिला चुनाव अधिकारी सरोज सिंह एवं जिला पर्यवेक्षक उषा पांडे ने आज भाजपा जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी। भाजपा के कई दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करते हुए सबके दिल में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाने वाले संजीव सिंह बाबला को रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी सरोज सिंह एवं जिला पर्यवेक्षक उषा पांडे ने कहा है जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर पार्टी द्वारा रायशुमारी की गई थी। रायशुमारी में सबसे अधिक मत के आधार पर जिला अध्यक्ष का चयन किया गया और कल गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया पुरी की गई और कहा गया कि शुक्रवार को इसको लेकर घोषणा की गई । आज भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला कार्यालय में एक कार्यक्रम निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमे भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सिंह बाबला ने कहा कि वो पार्टी के सभी मंडलों को साथ लेकर रामगढ़ जिला को एक अलग पहचान देंगे। उन्होंने सभी को समर्थन देने और विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प निवेदित कर तथा वन्दे मातरम् गीत गा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों को मंडल अध्यक्षों द्वारा अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत और सम्मानित किया गया।संचालन जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम में रिद्धि राज, विनोद कुमार, रंजन फ़ौजी,बलराम महतो, स्नेहलता चौधरी,दिनेश प्रसाद,महेन्द्र प्रजापति, दिलीप सिंह, किरण देवी ,लक्ष्मी देवी, सरस्वती देवी,मंजू देवी, सुनीता देवी,संजय प्रभाकर, अशोक सोनी, राजीव पामदत्त, संतोष शर्मा, धीरज साहू, वरिष्ठ नेता रंजीत पांडेय,अनिल राय, महेन्द्र महतो,जागेश्वर प्रजापति,दीनदयाल कुमार, शशि शेखर सिंह,कुश श्रीवास्तव,शंकर करमाली,वारिश खान, सुशांत पांडेय,संजय साह, मनोज गिरि,रूपा देवी, गोविंद रजवार, राजेश प्रसाद ,अशोक कुमार,नरेश साव,निरंजन कुमार, संतोष कुमार कुशवाहा, रंजन भगत,अजय पासवान,शौर्य कुमार सोनू,जितेन्द्र साहू, शिव कुमार महतो,पप्पू यादव,ऋषिकेश जी, मनोज महतो, मनोज सिंह,पी एन सिंह, सुनील प्रसाद, मणिशंकर ठाकुर, रमेश करमाली, गौतम महतो, अंशु पांडेय, किशोर महतो सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित हुए और नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सिंह बाबला को बधाई और शुभकामनाएं दी।
रामगढ़ में अवैध शराब फैक्ट्री का महाभंडाफोड़: 250 पेटी विदेशी शराब और 1800 लीटर स्पिरिट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
पतरातु विद्युत संयंत्र परिसर में तांबा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन शातिर चोरों को धर दबोचा
रामगढ़ के गोला में पशुधन वितरण से समृद्धि की नई बयार: विधायक ममता देवी ने ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु बांटीं बकरियां और बत्तखें
रामगढ़ के जिला खनन कार्यालय में उपायुक्त ऋतुराज का औचक निरीक्षण: राजस्व वृद्धि और अवैध उत्खनन पर लगाम हेतु दिए सख्त निर्देश
भीषण सड़क दुर्घटना में खंडित हुए युवक के सपने और कुजू मार्ग पर मची अफरा-तफरी
राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित मौत का तांडव और आक्रोश की अग्नि में जलती न्याय की गुहार
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी