रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

छात्रवृत्ति भुगतान में तेजी लाने के निर्देश, केंद्र से पर्याप्त राशि न मिलने पर कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा ने जताई चिंता

राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा ने शुक्रवार को छात्रवृत्ति योजनाओं के क्रियान्वयन और भुगतान की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान छात्रवृत्ति वितरण में हो रही देरी, तकनीकी अड़चनों और केंद्र सरकार से प्राप्त होने वाली राशि से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा हुई।

समीक्षा बैठक में मंत्री चमरा लिण्डा ने विशेष रूप से पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के भुगतान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार से इस योजना के लिए अपेक्षित और पर्याप्त राशि नहीं मिलने के कारण छात्र-छात्राओं में असंतोष बढ़ रहा है। इस स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में विभागीय सचिव ने मंत्री को जानकारी दी कि छात्रवृत्ति भुगतान में एसएनए स्पर्श (SNA Sparsh) प्रणाली लागू होने के बाद कुछ तकनीकी कठिनाइयां सामने आई थीं, जिसकी वजह से विद्यार्थियों तक राशि पहुंचने में विलंब हुआ। हालांकि, अब इन तकनीकी समस्याओं का समाधान कर लिया गया है और भुगतान की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है। भुगतान में तेजी लाने के लिए सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव, आदिवासी कल्याण आयुक्त तथा रांची स्थित आदिवासी सहकारी विकास निगम के प्रबंध निदेशक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्य स्थापना दिवस व सरकार की दूसरी वर्षगांठ को लेकर रांची प्रशासन अलर्ट, खेलगांव में डीसी और एसएसपी ने दिए सख्त सुरक्षा व ट्रैफिक निर्देश

आधुनिक तकनीक से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा: रांची में 21वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का भव्य आगाज

सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश: झारखंड में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर खुला विशालकाय हेलमेट के आकार वाला ‘हेलमग’ कैफे

चिकित्सा का कमाल: पारस एचईसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे की जटिल सर्जरी कर जोड़ा ड्राइवर का कटा हुआ अंगूठा

पारदर्शिता की ओर सीसीएल का बड़ा कदम: सतर्कता अभियान के समापन पर ‘प्रमाण पोर्टल’ और नए लोगो आउटरो की हुई लॉन्चिंग

संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, हमारी सभ्यता और विरासत का प्रतिबिंब है: डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा