नगर निकाय चुनाव 2026: नामांकन के तीसरे दिन सुस्ती, महापौर पद पर अब तक एक भी नामांकन नहीं
रांची। नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के तहत नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री और नामांकन के तीसरे दिन (31 जनवरी 2026) रांची समाहरणालय और बुण्डू अनुमंडल कार्यालय में चुनावी गतिविधियां जारी रहीं। हालांकि महापौर पद के लिए अब तक किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है, जबकि वार्ड पार्षद पद पर कुछ नामांकन हुए हैं।
महापौर पद का हाल
महापौर पद के लिए कुल 05 नाम निर्देशन पत्र बिके, लेकिन नामांकन शून्य रहा। अब तक 16 अभ्यर्थी नाम निर्देशन पत्र खरीद चुके हैं। आज नाम निर्देशन पत्र खरीदने वालों में किरण कुमारी, संजय कुमार टोप्पो, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर और प्रवीण कच्छप शामिल हैं।
वार्ड पार्षद: 61 पर्चे बिके, 6 नामांकन
रांची के 53 वार्डों में वार्ड पार्षद पद के लिए आज 61 नाम निर्देशन पत्र** बिके। इनमें से 06 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया।
नामांकन करने वालों में—
वार्ड 11: आलिया नाज
वार्ड 13: हनी रुचि धान
वार्ड 16: नजिमा रजा
वार्ड 39: पिंकी कुमारी
वार्ड 40: राहुल कुमार
वार्ड 46: शोभा कुमारी गुप्ता
वार्डवार नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री (रांची)
वार्ड 1–00, 2–01, 3–02, 4–02, 5–01, 6–01, 7–01, 8–04, 9–02, 10–03,
11–01, 12–00, 13–00, 14–02, 15–00, 16–01, 17–01, 18–02, 19–05, 20–01,
21–01, 22–01, 23–00, 24–02, 25–04, 26–00, 27–01, 28–00, 29–02, 30–00,
31–01, 32–02, 33–00, 34–00, 35–00, 36–00, 37–00, 38–01, 39–00, 40–00,
41–00, 42–04, 43–00, 44–01, 45–03, 46–00, 47–00, 48–04, 49–00, 50–00,
51–02, 52–02, 53–00।
बुण्डू नगर पंचायत
बुण्डू नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 01 नाम निर्देशन पत्र बिका, लेकिन नामांकन शून्य रहा।
वार्ड पार्षद पद के लिए नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री इस प्रकार रही—
वार्ड 1–00, 2–00, 3–01, 4–00, 5–00, 6–00, 7–01, 8–02, 9–02, 10–01, 11–02, 12–00, 13–01।
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ अभाविप का शंखनाद: रांची विश्वविद्यालय में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और तालाबंदी की चेतावनी
झारखंड में पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक का नया शंखनाद: बिहारी भगत बने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार की बनी व्यापक रणनीति
मातृ दिवस पर ममता और मानवता का अनूठा संगम: थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तवीरों ने बहाया पसीना, नौ योद्धा माताओं का हुआ भव्य सम्मान
कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में नवोदित सितारों का भव्य अभिनंदन और सांस्कृतिक उत्सव की अनूठी छटा
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क