धनबाद नगर निगम चुनाव: मेयर प्रत्याशी इंदु देवी ने किया नामांकन दाखिल
धनबाद: नगर निगम चुनाव के तहत मेयर पद की प्रत्याशी इंदु देवी ने आज अपने समर्थकों के साथ जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पूर्व उनके आवास पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इसके बाद समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में वे नामांकन स्थल पहुंचीं। इस दौरान “विकास, स्वच्छता और पारदर्शिता” के नारों से माहौल गूंजता रहा। इंदु देवी ने कहा कि वे शहर के समग्र विकास, बेहतर सफाई व्यवस्था, सुचारु पेयजल आपूर्ति और ट्रैफिक समस्या के समाधान को अपनी प्राथमिकता बनाएंगी।
उन्होंने कहा कि नगर निगम में पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करना और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनका मुख्य लक्ष्य है। इंदु देवी ने शहरवासियों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील करते हुए विश्वास जताया कि उन्हें जनता का भरपूर सहयोग मिलेगा।
नगर निगम चुनाव को लेकर शहर का राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है और विभिन्न वार्डों के साथ-साथ मेयर पद के लिए भी मुकाबला रोचक होता जा रहा है।
आसनसोल रेल मंडल में स्वच्छता का महायज्ञ: भारतीय रेल के १७३वें जन्मदिवस पर यात्रियों को मिल रहा है स्वच्छ और हरित सफर का उपहार
धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय के बंद ताले खुलने की जगी उम्मीद, अभियान समिति ने तेज की अपनी सक्रियता
धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग को पुनः प्रारंभ करने हेतु विधायक राज सिन्हा का अटूट सत्याग्रह, प्रशासनिक आश्वासन के उपरांत अनशन स्थगित
लोयाबाद के बसदेवपुर कोलियरी में विशाल निःशुल्क चिकित्सा महाशिविर का भव्य आयोजन
बाघमारा कोयलांचल में अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन का प्रचंड प्रहार: जमुनिया नदी और माइनिंग क्षेत्रों में दर्जनों सुरंगें ध्वस्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
कर्तव्यपरायणता की प्रतिमूर्ति स्व० चंदा देवी के असामयिक निधन से समाहरणालय परिवार में शोक की लहर, उपायुक्त ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी