रांची में आयुर्वेद और फिटनेस का महाकुंभ: 6 फरवरी को खुलेगा श्री नन्दलाल पंचगव्य चिकित्सा केंद्र, देसी टार्जन करेंगे उद्घाटन
रांची। आयुर्वेद, फिटनेस और देसी चिकित्सा पद्धतियों को समर्पित श्री नन्दलाल पंचगव्य चिकित्सा केंद्र का भव्य उद्घाटन 6 फरवरी को रांची में होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर विश्व प्रसिद्ध, 22 विश्व रिकॉर्डधारी, अखंड ब्रह्मचारी, शुद्ध शाकाहारी और महान गौभक्त श्री संजय सिंह पहलवान (देसी टार्जन) विशेष रूप से रांची पहुंच रहे हैं।
झारखंड के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब पहलवानों के बादशाह और युवाओं के प्रेरणास्रोत देसी टार्जन रांची की धरती पर अपने अद्भुत बल, अनुशासन और फिटनेस का प्रत्यक्ष प्रदर्शन करेंगे।
सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक मोराबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क (सपाटा मैदान) में लाइव दंड-बैठक का आयोजन किया जाएगा, जहां झारखंड के सभी युवा, बॉडीबिल्डर और फिटनेस प्रेमी उनसे सीधे मुलाकात कर सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान देसी टार्जन द्वारा एक खुली चुनौती भी दी जाएगी। यदि कोई प्रतिभागी उनके मुकाबले में थोड़ा भी सक्षम सिद्ध होता है, तो उसे एक करोड़ रुपये का चेक दिए जाने की घोषणा की गई है, जो इस आयोजन को और भी ऐतिहासिक बनाती है।
श्री नन्दलाल पंचगव्य चिकित्सा केंद्र की स्थापना का उद्देश्य अमर बलिदानी राजीव भाई दीक्षित जी के सपनों को साकार करना है, ताकि आयुर्वेद, पंचगव्य और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से समाज को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित किया जा सके। इस अवसर पर रांचीवासियों को देसी टार्जन के फिटनेस और स्वस्थ जीवन के रहस्यों को जानने का भी दुर्लभ अवसर मिलेगा।
📍 चिकित्सा केंद्र का पता
श्री नन्दलाल पंचगव्य चिकित्सा केंद्र
बिरसा कॉलोनी, रोड नंबर-3, पाहि प्लेस बैंक्वेट हॉल के पीछे,
मोराबादी ग्राउंड के पास, रांची
चिकित्सा सेवाएं अनुभवी चिकित्सक कौशल अग्रवाल द्वारा प्रदान की जाएंगी, जो पंचगव्य, काइरोप्रैक्टिक, कपिंग थेरेपी एवं पंचतत्व चिकित्सा में प्रशिक्षित हैं।
इस भव्य आयोजन को लेकर रांची समेत पूरे झारखंड में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयुर्वेद और देसी चिकित्सा के इस महाआयोजन का साक्षी बनने की अपील की है।
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ अभाविप का शंखनाद: रांची विश्वविद्यालय में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और तालाबंदी की चेतावनी
झारखंड में पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक का नया शंखनाद: बिहारी भगत बने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार की बनी व्यापक रणनीति
मातृ दिवस पर ममता और मानवता का अनूठा संगम: थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तवीरों ने बहाया पसीना, नौ योद्धा माताओं का हुआ भव्य सम्मान
कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में नवोदित सितारों का भव्य अभिनंदन और सांस्कृतिक उत्सव की अनूठी छटा
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क