वार्ड 33 में शक्ति प्रदर्शन के साथ कुमुद कुमारी झा ने भरा नामांकन, सैकड़ों समर्थकों ने जताया समर्थन
रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 33 से पार्षद पद की उम्मीदवार कुमुद कुमारी झा ने गुरुवार को उत्साहपूर्ण माहौल के बीच अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ मौजूद रहे। नामांकन के दौरान अशोक मुंडा, बिमल टोप्पो, सुरेश प्रसाद और गोपाल पांडेय प्रस्तावक व समर्थक के रूप में शामिल रहे।
नामांकन के बाद वार्ड 33 के विभिन्न मोहल्लों से सैकड़ों की संख्या में लोग जुलूस के रूप में समाहरणालय पहुंचे। महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक तरीके से उम्मीदवार का स्वागत किया और अपना समर्थन जताया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुबेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, मिथलेश केशरी, गौतम देवघ्रिया, अरुण सिंह, राजेश साह, अभय साहू सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में कुमुद कुमारी झा ने कहा कि जनता का स्नेह और अटूट विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा, “वार्ड 33 में शांति, खुशहाली और चहुंमुखी विकास के संकल्प के साथ मैं चुनाव मैदान में उतरी हूं। यह नामांकन केवल मेरा नहीं, बल्कि वार्ड के हर नागरिक के सपनों और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है।”
उन्होंने वार्डवासियों से आशीर्वाद और सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के साथ मिलकर वार्ड 33 को और अधिक सुरक्षित, सुंदर और विकसित बनाया जाएगा। कुमुद कुमारी झा ने स्वयं को “बेटी और बहू” बताते हुए जनता से सेवा का अवसर देने की अपील की।
गौरतलब है कि वार्ड 33 में कुमुद कुमारी झा की उम्मीदवारी को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, जिससे आगामी नगर निकाय चुनाव में मुकाबला रोचक होने की संभावना है।
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ अभाविप का शंखनाद: रांची विश्वविद्यालय में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और तालाबंदी की चेतावनी
झारखंड में पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक का नया शंखनाद: बिहारी भगत बने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार की बनी व्यापक रणनीति
मातृ दिवस पर ममता और मानवता का अनूठा संगम: थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तवीरों ने बहाया पसीना, नौ योद्धा माताओं का हुआ भव्य सम्मान
कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में नवोदित सितारों का भव्य अभिनंदन और सांस्कृतिक उत्सव की अनूठी छटा
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क