रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के महाप्रबंधक (विधि) श्री जोबी वी. पी. को लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) द्वारा सीसीएल में निदेशक (मानव संसाधन) के पद के लिए अनुशंसित किया गया है।
श्री जोबी वी. पी. अगस्त 2021 से सीसीएल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके पास कोयला उद्योग में मानव संसाधन प्रबंधन, औद्योगिक संबंधों और विधिक मामलों का 32 वर्षों का लंबा और व्यापक व्यावसायिक अनुभव है। अपने इस सेवाकाल के दौरान उन्होंने कॉर्पोरेट कार्यालय और विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया है।
उनकी शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातक, औद्योगिक संबंध एवं कार्मिक प्रबंधन में सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर (MSW), मानव संसाधन प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और विधि में स्नातक (LLB) की डिग्री प्राप्त की है। सीसीएल में आने से पहले वे वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में भी महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कर्मचारियों के हितों के संरक्षण, पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था, न्यायिक मामलों के प्रबंधन और नीतिगत कार्यों में विशेष योगदान दिया है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सीसीएल परिवार की ओर से श्री जोबी वी. पी. को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।









