झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तारीखें घोषित, 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को नतीजे
रांची, 27 जनवरी 2026 — झारखंड राज्य में लंबे समय से लम्बित नगर निकाय चुनावों की तारीखों का आज राज्य निर्वाचन आयोग ने औपचारिक रूप से ऐलान कर दिया है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को समस्त 48 शहरी निकायों में मतदान होगा और 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
मतदान और मतगणना की प्रक्रिया
निर्वाचन आयोग ने बताया है कि मतदान सुबह सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। नामांकन प्रक्रिया 29 जनवरी से 4 फरवरी तक चलेगी, जबकि 5 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इच्छुक उम्मीदवार 6 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे और 7 फरवरी को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।
ट्रिपल टेस्ट के बाद पहला चुनाव
यह चुनाव इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि यह ट्रिपल टेस्ट पूरा होने के बाद राज्य में पहली बार हो रहा है। इन 48 निकायों में 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतें शामिल हैं। वर्ष 2020 के बाद यह पहला नगर निकाय चुनाव है, क्योंकि कोरोना महामारी और आरक्षण से जुड़े मसलों के कारण पिछली बार यह स्थगित कर दिए गए थे
स्थानीय प्रशासन और विकास के लिए अहम
नगर निकाय चुनावों से मतदाताओं को स्थानीय प्रशासन, स्वच्छता, सड़क, जल आपूर्ति तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए अपनी उम्मीदवारी तय करने का अवसर मिलेगा। राजनीतिक दल भी सक्रिय हो चुके हैं और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शुरू कर दी है।
झारखंड में अवैध बालू के काले खेल पर नकेल: राज्य सरकार की बड़ी बैठक और आधुनिक तकनीक से घेराबंदी
झारखंड की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी का तीखा प्रहार और अपराधी के दुस्साहस से खौफजदा हेमंत सरकार का रिपोर्ट कार्ड
पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों पर झारखंड बीजेपी में भारी उत्साह: अमर बाउरी बोले- 77 साल बाद मुखर्जी की धरती पर फहराया भगवा झंडा
आरजेडी विधायक ओसामा शहाब के आवास पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में दस्तावेजों की गहन जांच
16 साल पुराने सड़क जाम मामले में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को 1 वर्ष की सजा, तुरंत मिली जमानत
असम में दिखा झारखंड का असर: भेरगांव सीट पर JMM की बढ़त ने खींचा सबका ध्यान
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी