टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, तिलक वर्मा की इमरजेंसी सर्जरी
भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से ठीक एक महीने पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा को अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते इमरजेंसी सर्जरी से गुजरना पड़ा, जिसके कारण उनकी उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 वर्षीय तिलक वर्मा बुधवार सुबह राजकोट में नाश्ते के बाद अचानक पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द से परेशान हो गए। दर्द इतना गंभीर था कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच और स्कैन के बाद टेस्टिकुलर टॉर्शन की पुष्टि की, जिसे मेडिकल इमरजेंसी माना जाता है।
जांच रिपोर्ट सामने आते ही डॉक्टरों ने बिना देर किए तत्काल सर्जरी की सलाह दी । इसके बाद तिलक वर्मा की सफल सर्जरी की गई। राहत की बात यह है कि ऑपरेशन के बाद उनकी हालत पूरी तरह स्थिर और बेहतर बताई जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं।
न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार, सर्जरी पूरी तरह सफल रही है और यदि सब कुछ सामान्य रहा, तो तिलक वर्मा को अगले दिन अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। हालांकि, मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें पूरी तरह फिट होने में कुछ हफ्तों का समय लग सकता है, जिस दौरान वह मैदान से दूर रहेंगे।
टी20 वर्ल्ड कप से पहले बढ़ी टीम मैनेजमेंट की चिंता
टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले तिलक वर्मा का इस तरह बाहर होना टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन गया है। मिडिल ऑर्डर में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और स्थिरता टीम के लिए बेहद अहम मानी जाती है। ऐसे में उनके रिकवरी टाइम पर सबकी नजरें टिकी होंगी।
जैसे ही तिलक वर्मा की सर्जरी की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस और क्रिकेट जगत से जुड़े लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे। सभी की यही उम्मीद है कि वह समय पर फिट होकर टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा बन सकें।
फिलहाल तिलक वर्मा डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी रिकवरी को लेकर मेडिकल टीम लगातार अपडेट दे रही है । आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि वह कब तक पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी कर पाएंगे।
टीम इंडिया और क्रिकेट प्रशंसक दोनों की निगाहें अब तिलक वर्मा की सेहत और रिकवरी पर टिकी हैं।
तमिलनाडु की राजनीति में विजय का उदय: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही विकास के लिए बढ़ाया केंद्र की ओर हाथ
बंगाल में नए युग का उदय और सुदेश महतो की उपस्थिति में स्वर्णिम भविष्य की ओर बढ़ते कदम
“मतगणना में जानबूझकर देरी”: ममता बनर्जी ने लगाए आरोप, एजेंटों से काउंटिंग बूथ न छोड़ने की अपील
प्रोटोकॉल तोड़ सड़क पर उतरीं राष्ट्रपति, बारीडीह में बच्चों को बांटी चॉकलेट
भयंकर विमान हादसा: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान क्रैश, सभी साथी समेत मौत
यूजीसी इक्विटी विधेयक पर पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह का विरोध, कहा—“न औचित्यपूर्ण, न प्रासंगिक”
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी