झारखंड निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज — मुख्य चुनाव आयुक्त पहुंचे, चुनाव तारीखों के ऐलान की उम्मीद बढ़ी
रांची: आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंच रहे हैं। उनका यह दौरा राज्य में मतदाता सूची से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। दौरे के पहले दिन उनका प्रवास देवघर में निर्धारित है, जहां वे धार्मिक के साथ-साथ प्रशासनिक गतिविधियों में भी शामिल होंगे।
देवघर प्रवास के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त बाबा बैद्यनाथ धाम और नौलखा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे एम्स देवघर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। शाम के समय एक बार फिर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह यात्रा शिष्टाचार के साथ-साथ राज्य में चल रही चुनावी तैयारियों की गहन समीक्षा से भी जुड़ी हुई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त का यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब झारखंड में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) लागू होने से पहले वर्ष 2003 की मतदाता सूची और वर्तमान मतदाता सूची के बीच मैपिंग का कार्य जारी है। इस प्रक्रिया में राज्यभर के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) जुटे हुए हैं और उन्हें जमीनी स्तर पर कई व्यावहारिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
झारखंड में अवैध बालू के काले खेल पर नकेल: राज्य सरकार की बड़ी बैठक और आधुनिक तकनीक से घेराबंदी
झारखंड की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी का तीखा प्रहार और अपराधी के दुस्साहस से खौफजदा हेमंत सरकार का रिपोर्ट कार्ड
पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों पर झारखंड बीजेपी में भारी उत्साह: अमर बाउरी बोले- 77 साल बाद मुखर्जी की धरती पर फहराया भगवा झंडा
16 साल पुराने सड़क जाम मामले में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को 1 वर्ष की सजा, तुरंत मिली जमानत
भाजपा SIR की आड़ में गरीब, आदिवासी और पिछड़ों के हक़ छीन रही है: विनोद पांडेय
पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा से भक्तिमय होगी रांची, गोशाला मैदान में तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी