रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

बेटी शिवांगी की शादी पर बारिश के बीच अनंत सिंह का बड़ा बयान: कोई कार्यक्रम रद्द नहीं

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी बेटी शिवांगी की शादी को लेकर बारिश के बीच चल रही अटकलों पर स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि शादी का कोई भी कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया है और सभी आयोजन तय समय के अनुसार होंगे। दरअसल, नदवां गांव में लगातार हुई बारिश के कारण घुड़दौड़ प्रतियोगिता और हेलीकॉप्टर से मेहमानों के आने को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी। पहले अनंत सिंह ने बारिश का हवाला देते हुए घुड़दौड़ न होने की बात कही थी, लेकिन अब उन्होंने दोबारा बातचीत करते हुए कहा है कि शादी के कार्यक्रम पहले की तरह ही संपन्न होंगे।

अनंत सिंह ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि लगातार बारिश होने से घुड़दौड़ का मैदान कीचड़ से भर गया है और कीचड़ में घोड़ा दौड़ाना संभव नहीं है। इसके साथ ही मेहमानों के लिए बनाया गया हेलीपैड भी फिलहाल उपयोग के लायक नहीं है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में केवाल मिट्टी होने की वजह से जमीन को सूखने में समय लगता है, इसलिए हेलीकॉप्टर से आने वाले करीब 25 मेहमान अब सड़क मार्ग के जरिए नदवां पहुंचेंगे। हालांकि, उन्होंने दोहराया कि मौसम और बारिश के कारण शादी का कोई कार्यक्रम रद्द नहीं हुआ है।

शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होनी है, जबकि 23 नवंबर को हल्दी की रस्म आयोजित की जा रही है। शादी को लेकर नदवां स्थित अनंत सिंह के पैतृक आवास को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है। तिलक और फलदान की रस्में पहले ही पूरी हो चुकी हैं और परिवार अब आगे की रस्मों व तैयारियों में जुटा है। बारिश से केवल घुड़दौड़ और हेलीकॉप्टर से आगमन की व्यवस्था पर असर पड़ा है, जबकि शादी के बाकी कार्यक्रम तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रांची में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: ‘संविधान रक्षा मार्च’ में उमड़े हजारों कार्यकर्ता, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर भड़के बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के नार्को टेस्ट की उठाई मांग

13 हजार करोड़ के नुकसान का दावा कितना सच? विधानसभा में बाबूलाल मरांडी ने आंकड़े रखकर सरकार को घेरा

सोनाहातू में आजसू पार्टी का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन: सुदेश महतो ने भरी हुंकार, कहा- वर्तमान सरकार ने वसूली को बना दिया है व्यवस्था

झारखंड विधानसभा विशेष सत्र: JPSC-JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर भड़का विपक्ष, मुख्य द्वार पर भाजपा विधायकों का जोरदार प्रदर्शन

झारखंड विधानसभा विशेष सत्र: SIR के खिलाफ सदन में राजकीय संकल्प पेश, चर्चा के बाद केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव