रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

सोनाहातू में आजसू पार्टी का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन: सुदेश महतो ने भरी हुंकार, कहा- वर्तमान सरकार ने वसूली को बना दिया है व्यवस्था

आजसू पार्टी के प्रखंड स्तरीय सम्मेलन अभियान के तहत रांची जिले के सोनाहातू स्थित माही बैंक्वेट हॉल में ‘सोनाहातू पश्चिमी प्रखंड स्तरीय सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए इसे गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ताओं के समर्पण में निहित होती है और राजनीति की सार्थकता जनता के विश्वास से तय होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आजसू पार्टी का लक्ष्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित रहना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी आवाज बनना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना होगा।

इस दौरान राज्य की वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सरकार ने लूट को अपना आचरण और वसूली को व्यवस्था बना दिया है। उन्होंने कहा कि आज झारखंड की संपदा लुट रही है, आम जनता त्रस्त है और सत्ता में बैठे लोग मस्त हैं। जनसेवा की राजनीति को वसूली की राजनीति में बदल दिया गया है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर युवाओं के रोजगार, शिक्षा, किसानों, महिलाओं और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना होगा।

संगठन के विस्तार और गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए इस अवसर पर सोनाहातू प्रखंड की नई कमेटी का भी गठन किया गया। नई कमेटी में विरेंद्र मुंडा को अध्यक्ष, जबकि अधीन महतो और रूप कुमार साहू को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही भजन सिंह मुंडा, कालीपद यादव व आमिन प्रामाणिक को उपाध्यक्ष, विरेंद्र लोहरा को प्रधान सचिव तथा उमेश कोइरी, जय प्रकाश स्वांशी, भगीरथ महतो व शक्ति महतो को सह सचिव बनाया गया है। संगठन सचिव के रूप में कृष्ण महतो और विपिन पॉल, प्रवक्ता के रूप में दुबराज प्रजापति और मनोज महतो, कोषाध्यक्ष के पद पर मिहिर महतो और सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में दलेल महतो को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई, जिसमें शिवनाथ मछुआ को अनुसूचित जाति मोर्चा, जिवाधन मुंडा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा और बुद्धेश्वर कोइरी को अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

सम्मेलन के अंत में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने सोनाहातू क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आधुनिक तकनीक से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा: रांची में 21वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का भव्य आगाज

सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश: झारखंड में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर खुला विशालकाय हेलमेट के आकार वाला ‘हेलमग’ कैफे

चिकित्सा का कमाल: पारस एचईसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे की जटिल सर्जरी कर जोड़ा ड्राइवर का कटा हुआ अंगूठा

पारदर्शिता की ओर सीसीएल का बड़ा कदम: सतर्कता अभियान के समापन पर ‘प्रमाण पोर्टल’ और नए लोगो आउटरो की हुई लॉन्चिंग

संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, हमारी सभ्यता और विरासत का प्रतिबिंब है: डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

संविधान दिवस पर YBN यूनिवर्सिटी की अनूठी पहल: गोद लिए गांव लाली के बच्चों को सिखाया संवैधानिक और कानूनी अधिकारों का पाठ