देवघर में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सौरभ कुमार भुवानियां के निर्देशानुसार श्रम अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार साह द्वारा विशाखापटनम में पुल निर्माण कार्य के दौरान जान गंवाने वाले प्रवासी मजदूर स्व0 जितेन्द्र रजक की आश्रित माता श्रीमती मोरनी देवी को ‘मुख्यमंत्री झारखण्ड प्रवासी श्रमिक दुर्घटना कोष’ के तहत 50,000 रुपये की सहायता राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई। सोनारायठाढ़ी प्रखंड के रहने वाले जितेन्द्र रजक आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम में पुल से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके परिणामस्वरूप गत 07 सितंबर 2026 को उनकी मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद मृतक की माता द्वारा दिए गए आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने यह मुआवजा राशि सुनिश्चित की। इस दौरान श्रम विभाग के अधिकारियों ने परिजनों को श्रमाधान पोर्टल पर श्रमिकों का अनिवार्य रूप से निबंधन कराने की जानकारी भी दी, ताकि दुर्घटना या आपदा की स्थिति में पंजीकृत श्रमिकों के आश्रितों को 2 लाख रुपये और अन्य श्रेणियों के तहत निर्धारित नियमों के अनुरूप वितीय सहायता का लाभ मिल सके।
प्रवासी श्रमिक के परिजनों को मिला मुख्यमंत्री दुर्घटना कोष का मुआवजा, डीसी के निर्देश पर श्रम विभाग ने सौंपा 50 हजार का चेक














