रांची: सोसो गांव में बुधवार (11 नवंबर 2026) को 22 पड़हा सोहराई जतरा महोत्सव का आयोजन किया गया। जतरा समिति के अध्यक्ष श्री दिलीप उरांव की अगुवाई में संपन्न हुए इस पारंपरिक अनुष्ठान की शुरुआत गांव के पहान श्री शानि पहान द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ की गई।
महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा ने आसपास के विभिन्न गांवों से पहुंचे खोड़हा दलों का स्वागत आदिवासियों के पारंपरिक प्रतीक ‘सरना झांडा’ भेंटकर किया।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा ने कहा कि ‘जतरा और सेंदरा’ हमारी पूर्वजों द्वारा दी गई अमूल्य व्यवस्था है। आज आदिवासी समाज को अपनी इस समृद्ध विरासत को संरक्षित करने की आवश्यकता है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान समय में आदिवासी समाज, संस्कृति, रीति-रिवाजों और रूढ़िवादी परंपराओं पर चौतरफा हमले हो रहे हैं, जिन्हें बचाए रखने के लिए एकजुट होने और संस्कृति को नष्ट करने वालों को सबक सिखाने की जरूरत है।
इस पारंपरिक जतरा महोत्सव में मुख्य रूप से जनजाति सुरक्षा मंच के मुख्य संयोजक संदीप उरांव, सचिव करमचंद उरांव, रितेश उरांव, राजू उरांव, विशाल उरांव, उत्तम उरांव, किशुन उरांव, अभिषेक उरांव, शांति उरांव, सुभाष बेक, सूरज उरांव, भीम उरांव, मंटू उरांव, बिंदेश्वर पहान, कजरू करमाली और बिंदु करमाली सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे।











